मनोरंजन

Udaariyaan में एंट्री मारने वाला है टीवी का ये हैंडसम हंक, करण वी ग्रोवर

नई दिल्ली,
टीवी सीरियल ‘उड़ारियां’ (Udaariyaan) की रेटिंग्स में लगातार उछाल देखने को मिल रही है। पिछले कुछ समय से ये सीरियल टॉप 5 शोज की लिस्ट में हर बार अपनी मौजूदगी दर्ज करवा रहा है। रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन तले बनने वाले इस सीरियल में जल्द ही टीवी के एक टॉप एक्टर की एंट्री होने वाली है। ‘उड़ारियां’ में अंकित गुप्ता, ईशा मालवीय और प्रियंका चाहर चौधरी लीड रोल निभाते हैं। कहानी में नयापन लाने के लिए मेकर्स ने एक नई एंट्री करवाने का अहम फैसला लिया है।
कलर्स के ‘उड़ारियां’ शो की मौजूदा कहानी में तेजो के शानदार सफर ने दर्शकों का मन मोह लिया। पहले दिखाया गया कि उसके किरदार को उसकी बहन जैस्मीन के लिये उसका पति फतेह धोखा देता है। अब तेजो ने अपनी नई जिंदगी के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है। इस शो में मौजूदा समीकरणों में थोड़ा और तड़का लगाने के लिये एक्टर करण वी ग्रोवर, अंगद मान के रूप में एंट्री करेंगे। उनकी एंट्री अभी की कहानी में एक रोमांचक ट्विस्ट लेकर आएगी।

ऐसा होगा अंगद मान का किरदार
खूबसूरत और नौजवान अंगद मान (करण वी ग्रोवर) की मुलाकात तेजो से होती है, क्योंकि वह उनकी स्पोर्ट्स एकेडमी में अपने पैसे लगाता है। वह बहुत ही अमीर है, साथ ही उसने हॉर्वर्ड से ग्रेजुएशन भी किया है। वह भारत में बिजनेस खड़ा करना चाहता है और नये बिजनेस में मदद करना चाहता है, वह भी अपने राज्य पंजाब में। एनआरआई होने के बावजूद, उसका परिवार अभी भी जमीन से जुड़ा हुआ और खुशियां मनाने में भरोसा करता है, चाहे वह कोई भी हो। किसी काम को अंजाम देना उसे पसंद है। उसका क्लास अलग ही है। हर लड़की के सपनों का शहजादा, अंगद अपने करिश्माई अंदाज से अपने आस-पास के लोगों के बीच खुशियां बिखेरता नजर आएगा।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button