दक्षिण अफ्रीका के ये 15 खिलाड़ी World Cup 2023 में मचाएंगे तहलका, 8 खिलाड़ी पहली बार जलवा बिखरने के लिए तैयार

खेल

Loading

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के लिए दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने भी अपने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. प्रमुख टूर्नामेंट के लिए टेम्बा बावुमा को टीम की कमान दी गई है.

नई दिल्ली. आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के लिए दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम ने भी अपने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. प्रमुख टूर्नामेंट के लिए टेम्बा बावुमा को टीम की कमान दी गई है. चयनकर्ताओं द्वारा चुने गए 15 सदस्यीय टीम में कप्तान बावुमा समेत आठ खिलाड़ी पहली बार वर्ल्ड कप के लिए स्क्वॉड में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं.

–

वर्ल्ड कप के लिए चुने गए अफ्रीकी टीम में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी का भी नाम शामिल है. आपको जानकर हैरानी होगी कि कोएट्जी ने इस साल की शुरुआत में ही अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज किया है.

22 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज ने दक्षिण अफ्रीका के लिए अबतक महज दो वनडे मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको पांच सफलता हाथ लगी है. कोएट्जी ने अपने वनडे डेब्यू में ही अमिट छाप छोड़ी थी. युवा तेज गेंदबाज को डेब्यू मुकाबले में तीन सफलता हाथ लगी थी.

चयनकर्ताओं द्वारा चुने गए 15 सदस्यीय टीम में क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर और रासी वैन डेर डुसेन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का नाम शामिल है.

 

अफ्रीका के स्टार विकेटकीपर डी कॉक ने वर्ल्ड कप के बाद वनडे फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान लिया है. वर्ल्ड कप 2023 में अफ्रीकी तेज गेंदबाजी की अगुवाई अनुभवी गेंदबाज रबाडा करेंगे.

इसके अलावा टीम में एनरिक नॉर्टजे और लुंगी एनगिडी जैसे स्टार तेज गेंदबाजों का भी नाम शामिल है. इसके अलावा स्पिन विभाग की जिम्मेदारी केशव महाराज और तबरेज शम्सी के कंधो पर रखी गई है.

वर्ल्ड कप के लिए अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम:

टेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, सिसंडा मगाला, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी और रासी वान डेर डुसेन.