बजट 2022:50 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज हिन्दुस्तान में=राहुल गांधी

सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा- 50 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज हिन्दुस्तान में….
Union Budget 2022 Live: राहुल गांधी ने कहा कि दो हिन्दुस्तान बन रहे हैं, एक अमीरों का हिन्दुस्तान और दूसरा गरीबों का हिन्दुस्तान, इन दो हिन्दुस्तानों के बीच में खाई बढ़ती जा रही है।
नई दिल्ली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बहस की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 2021 में 3 करोड़ युवाओं ने रोजगार खोया है, 50 साल में सबसे ज़्यादा बेरोजगारी आज हिन्दुस्तान में है। आपने मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया की बात की लेकिन जो रोजगार हमारे युवाओं को मिलना चाहिए वो नहीं मिला और जो था वो गायब हो गया।
वित्त सचिव टीवी सोमनाथन ने मंगलवार को कहा कि डिजिटल करेंसी को आरबीआई का समर्थन मिलेगा जो कभी भी डिफॉल्ट नहीं होगा। पैसा आरबीआई का होगा लेकिन प्रकृति डिजिटल होगी। आरबीआई द्वारा जारी किया गया डिजिटल रुपया लीगल टेंडर होगा। बाकी सभी लीगल टेंडर नहीं हैं, कभी लीगल टेंडर नहीं बनेंगे। उन्होंने कहा कि क्रिप्टो एक सट्टा लेनदेन है, इसलिए हम इस पर 30% की दर से कर लगा रहे हैं। इथेरियम का वास्तविक मूल्य कोई नहीं जानता।
उधर, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी नीत सरकार अपना ही गुणगान करते रहने एवं आम लोगों की समस्याओं की अनदेखी करने में लगी है। कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि न तो करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद गंगा साफ हुई, न ही जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद वहां आतंकी हिंसा में कमी आई, उल्टे देश भर में महंगाई और बेरोजगारी ने कोविड के कारण पहले से ही परेशान आम लोगों की कमर तोड़ कर रख दी। जबकि पीएम मोदी बोल रहे हैं कि देश बदल रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा है कि जल मिशन के तहत अब करीब 9 करोड़ ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंचने लगा है। इसमें से करीब 5 करोड़ से ज्यादा पानी के कनेक्शन जल जीवन मिशन के तहत पिछले 2 वर्षों में दिए गए हैं। बजट में घोषणा की गई है कि इस साल करीब 4 करोड़ ग्रामीण घरों को पानी का कनेक्शन दिया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘अब बुंदेलखंड के खेतों में और हरियाली आएगी, घरों में पर्याप्त पीने का पानी आएगा, कृषि के लिए खेतों में पानी आएगा।’’
नई दिल्ली में बजट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- कल निर्मला जी ने जो बजट पेश किया है, इस बजट में देश को आधुनिकता की तरफ ले जाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम है। बीते 7 वर्षों में जो नीतियां बनी, पहले की जिन नीतियों में गलतियों को सुधारा गया उस वजह से आज भारत की अर्थव्यवस्था का निरंतर विस्तार हो रहा है।
बोले- देश इस समय 100 साल में आई सबसे बड़ी वैश्विक महामारी से लड़ रहा है। कोरोना कालखंड दुनिया के लिए अनेक चुनौतियां लेकर आया है। दुनिया उस चौराहे पर आकर खड़ी हो गई है, जहां टर्निंग प्वाइंट निश्चित है। आगे जो दुनिया जो हम देखने वाले हैं, वो वैसी नहीं होगी जैसी कोरोना से पहले थी। कहा- बीते 7 वर्षों में जो नीतियां बनी, पहले की नीतियों में गलतियों को सुधारा गया, उस वजह से आज भारत की अर्थव्यवस्था का निरंतर विस्तार हो रहा है। बजट में यह साफ दिख रहा है।
टैक्स को लेकर क्या बोलीं FM?:
- कॉपोरेटिव टैक्स घटा। 18% से 15% हुआ।
- इस पर लगने वाला सरचार्ज भी कम किया गया। पहले 12% था, अब 7%।
- कॉपोरेटिव टैक्स की सीमा बढ़ाकर 10 करोड़ रुपए हुई।
- ITR में गड़बड़ सुधारने को दो साल का वक्त मिलेगा।
- पेंशन में भी टैक्स पर छूट
- क्रिप्टो करेंसी से होने वाली आय पर 30 फीसदी कर
-
Union Budget 2022-23 LIVE Updates in Hindi: कोरोना संकट काल का यह दूसरा केंद्रीय बजट है।
7:21 (IST) 2 Feb 2022Budget 2022: राहुल गांधी बोले- मेड इन इंडिया हो ही नहीं सकताआज आप मेड इन इंडिया की बात करते रहते हो, मेड इन इंडिया हो ही नहीं सकता। मेड इन इंडिया वाले छोटे और मध्यम उद्योग हैं उनको आपने खत्म कर दिया है। आपने असंगठित सेक्टर को खत्म कर दिया, अगर आप उनकी मदद करते तो मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर तैयार हो सकता था। जो लोग आपका मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर बना सकते थे उनको आपने खत्म कर दिया।
7:07 (IST) 2 Feb 2022Budget 2022: हिन्दुस्तान के 84% लोगों की आमदनी घटी- राहुल गांधीहिन्दुस्तान के 84% लोगों की आमदनी घटी है और वो तेजी से गरीबी की ओर बढ़ रहे हैं। 27 करोड़ लोगों को हमने गरीबी से निकाला था और 23 करोड़ लोगों को आपने गरीबी में वापस डाल दिया।
6:50 (IST) 2 Feb 2022Budget 2022: प्रियंका गांधी ने वित्त मंत्री पर ”यूपी-टाइप” टिप्पणी के लिए साधा निशानाकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के बीच ‘‘यूपी- टाइप’’ टिप्पणी को लेकर वाकयुद्ध छिड़ गया है, प्रियंका गांधी ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को अपनी बोली और संस्कृति पर गर्व है तथा उन्हें राज्य की जनता को ‘‘अपमानित’’ करने की कोई जरूरत नहीं है।
6:48 (IST) 2 Feb 2022Budget 2022: लोकसभा में राहुल गांधी- राष्ट्रपति के अभिभाषण में बेरोजगारी के बारे में एक शब्द नहीं थादो हिन्दुस्तान बन रहे हैं, एक अमीरों का हिन्दुस्तान और दूसरा गरीबों का हिन्दुस्तान, इन दो हिन्दुस्तानों के बीच में खाई बढ़ती जा रही है। गरीब हिन्दुस्तान के पास आज रोजगार नहीं है। राष्ट्रपति के अभिभाषण में बेरोजगारी के बारे में एक शब्द नहीं था।
6:35 (IST) 2 Feb 2022Budget 2022: तिलहन उत्पादन को प्रोत्साहन की घोषणा से घरेलू उद्योग आगे बढ़ेगा- साहनीब्रिक्स कृषि कारोबार परिषद के चेयरमैन विक्रमजीत साहनी ने कहा कि तिलहन उत्पादन को प्रोत्साहन की घोषणा से घरेलू उद्योग आगे बढ़ेगा। फिलहाल उद्योग अपनी 60 प्रतिशत तिलहन की जरूरत को आयात से पूरा कर रहा है। साहनी ने कहा, ‘‘कृषि क्षेत्र की स्टार्टअप इकाइयों तथा कृषि उपज मूल्य श्रृंखला के ग्रामीण उपक्रमों के वित्तपोषण के लिए नाबार्ड के जरिये विशेष कोष का प्रस्ताव किया गया है, इससे भी देश में औद्योगिक वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा।’’
6:34 (IST) 2 Feb 2022Budget 2022: बजट प्रस्तावों से निर्यात बढ़ेगा, विनिर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा- निर्यातकबजट में आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) को विस्तार, विशेष आर्थिक क्षेत्रों (सेज) के लिए नए कानून और 100 कार्गो टर्मिनल स्थापित करने के प्रस्ताव देश से निर्यात बढ़ाने में मदद करेंगे और साथ ही इससे आर्थिक वृद्धि को प्रोत्साहन मिलेगा। निर्यातकों और उद्योग ने यह राय जताई है।
6:33 (IST) 2 Feb 2022Budget 2022: क्रिप्टो मुद्रा पर कर से बाजार की ‘गहराई’ का पता चलेगा: सीबीडीटी प्रमुखकेंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड चेयरमैन जे बी महापात्र ने कहा कि बजट में क्रिप्टो करेंसी या ऑनलाइन डिजिटल संपत्तियों को कर के दायरे में लाने की घोषणा आयकर विभाग के लिये देश में इस मुद्रा के कारोबार की ‘गहराई’ का पता लगाने, निवेशकों तथा उनके निवेश की प्रकृति को जानने में मददगार होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस कदम का मतलब यह नहीं है कि क्रिप्टो करेंसी में लेनदेन वैध हो जाएगा।
6:31 (IST) 2 Feb 2022Budget 2022: शेयर बाजारों में तेजी जारी, सेंसेक्स 696 अंक मजबूतबजट से उत्साहित शेयर बाजारों में तेजी का दौर बुधवार को भी जारी रहा और बीएसई सेंसेक्स करीब 696 अंक उछलकर फिर 59,500 अंक के स्तर को लांघ गया। कारोबार के दूसरे सत्र में बैंक एवं वित्तीय कंपनियों के शेयरों में भारी लिवाली से सेंसेक्स को मजबूती मिली। इसके अलावा अनकूल वैश्विक संकेतों ने भी बाजार को तेजी देने का काम किया।
6:30 (IST) 2 Feb 2022Budget 2022: बजट विकासोन्मुखी, लेकिन रोजगार सृजन पर प्रयास कम: स्वदेशी जागरण मंचराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 का केंद्रीय बजट विकासोन्मुखी है, लेकिन इसमें रोजगार के मोर्चे पर पर्याप्त प्रयास नहीं दिखाई देता है।
5:21 (IST) 2 Feb 2022Budget 2022: वित्त सचिव टीवी सोमनाथन- क्रिप्टो एक सट्टा लेनदेन हैयह केवल क्रिप्टो के लिए नहीं है, यह सभी सट्टा आय के लिए है। उदाहरण के लिए, यदि मैं घुड़दौड़ लेता हूं, तो उस पर भी 30% कर लगता है। किसी भी सट्टा लेनदेन पर पहले से ही 30% कर है। इसलिए हमने उसी दर से क्रिप्टोकरंसी पर टैक्स लगाने का फैसला किया है। क्रिप्टो एक सट्टा लेनदेन है, इसलिए हम इस पर 30% की दर से कर लगा रहे हैं। इथेरियम का वास्तविक मूल्य कोई नहीं जानता। उनकी दर में दैनिक उतार-चढ़ाव होता है। क्रिप्टो के जरिए कमाई करने वालों को अब 30% का भुगतान करना होगा। यह है सरकार की नई नीति
5:14 (IST) 2 Feb 2022Budget 2022: वित्त सचिव बोले- क्रिप्टो में निवेश सफल होगा या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहींनिजी क्रिप्टो में निवेश करने वाले लोगों को यह समझना चाहिए कि इसके पास सरकार का प्राधिकरण नहीं है। आपका निवेश सफल होगा या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं है, नुकसान हो सकता है और इसके लिए सरकार जिम्मेदार नहीं है।
5:13 (IST) 2 Feb 2022Budget 2022: वित्त सचिव बोले- बिटकॉइन, एथेरियम या एनएफटी कभी भी कानूनी निविदा नहीं बनेंगेबिटकॉइन, एथेरियम या एनएफटी कभी भी कानूनी निविदा नहीं बनेंगे। क्रिप्टो संपत्तियां ऐसी संपत्तियां हैं जिनका मूल्य दो लोगों के बीच निर्धारित किया जाएगा। आप सोना, हीरा, क्रिप्टो खरीद सकते हैं, लेकिन उसके पास सरकार द्वारा मूल्य प्राधिकरण नहीं होगा।
5:07 (IST) 2 Feb 2022Budget 2022: सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़तसेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की बढ़त पावरग्रिड में हुई। इसके अलावा आईटीसी, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और बजाज फिनसर्व के शेयर भी बढ़त में देखे गए। वही दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, टाटा स्टील, अल्ट्रा सीमेंट, एलएंडटी, सन फार्मा और विप्रो के शेयर शुरूआती कारोबार के दौरान घाटे में रहे।
4:19 (IST) 2 Feb 2022Union Budget 2022: बजट में किसानों के लिए कुछ नहीं- जयंत चौधरीRLD प्रमुख जयंत चौधरी ने बजट पर कहा, “हमने कल देश का बजट देखा, बजट में किसानों, रोजगार सृजन के लिए कुछ भी नहीं है। बजट में ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई जिससे नौजवानों को उम्मीद मिल सके। पीएम फसल बीमा योजना का बजट घटा दिया, किसान और नौजवान पर डबल इंजन की मार पड़ रही है।”
4:17 (IST) 2 Feb 2022राज्यसभा कल तक के लिए स्थगितराज्यसभा की कार्यवाही कल यानी तीन फरवरी सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
3:31 (IST) 2 Feb 2022Budget 2022: आज सस्ता और तेज़ इंटरनेट भारत की पहचान बना: पीएम मोदीपीएम मोदी ने कहा है कि आज सस्ता और तेज़ इंटरनेट भारत की पहचान बन चुका है। बहुत जल्द सभी गांव तक ऑप्टिकल फाइबर कनेक्टिविटी पूरी होगी। 5G सर्विस की लॉन्चिंग भारत में ईज़ ऑफ लिविंग और ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को एक अलग ही आयाम देने वाली है
3:22 (IST) 2 Feb 2022Budget 2022: बजट भारत के विकास पथ में नई ऊर्जा और ताकत लाएगा: पीएम2022 के केंद्रीय बजट को “लोगों के अनुकूल” और “प्रगतिशील” बताते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि बजट भारत के विकास पथ में नई ऊर्जा और ताकत लाएगा, खासकर ऐसे समय में जब देश महामारी से लड़ रहा है। उन्होंने कहा, “यह बजट अधिक बुनियादी ढांचा, अधिक निवेश, अधिक विकास और अधिक रोजगार लेकर आया है।”
3:01 (IST) 2 Feb 2022Budget 2022: युवाओं के महत्वाकांक्षाओं को पंख देगा बजट: पीएमप्रधान मंत्री ने कहा कि भारत के युवा इस बजट को एक ऐसे बजट के रूप में देखते हैं जो उनकी महत्वाकांक्षाओं को पंख देगा, और कहा कि सभी क्षेत्रों में भविष्य की प्रौद्योगिकियों पर जोर उल्लेखनीय है और इससे हमारे नागरिकों के एक वर्ग को लाभ होगा।
1:44 (IST) 2 Feb 2022Budget 2022: विकास को बढ़ावा देने वाला बजट: अमेरिकन कारोबार संगठनभारत केंद्रित अमेरिकी कारोबार हिमायती समूह ने वित्तीय घाटे पर नजर रखते हुए विकास को बढ़ावा देने वाला बजट पेश करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी और इसे ‘‘संतुलित तथा व्यावहारिक बजट’’ बताया। ‘यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक एंड पार्टनरशिप फोरम’ (यूएसआईएसपीएफ) के अध्यक्ष मुकेश आघी ने मंगलवार को कहा, ‘‘पहला सिद्धांत है कि कोई नुकसान न पहुंचे और सरकार ने इसका पालन किया – नीति में बड़े बदलाव नहीं किए गए जो मौजूदा परिस्थितियों में अच्छा है। मैं इसे नपा तुला और व्यावहारिक बजट कहता हूं। राज्यों में होने वाले चुनावों को देखते हुए सरकार पर और अधिक देने का काफी दबाव था।’’
11:44 (IST) 2 Feb 2022Budget 2022: वित्तमंत्री ने दूरदर्शी बजट पेश किया: यूएसए इंडिया चैंबरयूएसए इंडिया चैंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक बार फिर एक प्रभावशाली और दूरदर्शी बजट पेश करने में सफल रही हैं, जो COVID-19 की तीसरी लहर के बीच “संतुलित, वित्तीय रूप से विवेकपूर्ण और विकासोन्मुखी” है। राजकोषीय घाटे को 6.9 प्रतिशत पर रखने और पूंजीगत व्यय में 35 प्रतिशत की वृद्धि करने का विकल्प एक मास्टरस्ट्रोक है। वार्षिक बजट में 2022-23 में 10.68 लाख करोड़ रुपये के प्रभावी पूंजीगत व्यय का अनुमान है, जो सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 4.1 प्रतिशत है।
11:22 (IST) 2 Feb 2022Budget 2022: हमें किसानों की चिंता है, बजट में ध्यान रखा गया है: कृषि मंत्रीकेंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बजट पर बोलते हुए कहा कि हमें किसानों की चिंता है। सरकार उनका ध्यान रख रही है। पिछली बार कृषि का बजट 1,23,000 करोड़ रुपए था, इस बार कृषि का बजट 1,32,000 करोड़ रुपए हैं। बजट में सभी का ध्यान रखा गया है। जो-जो सुविधाएं आम लोगों को चाहिए, बजट में उसका प्रावधान किया गया है।
9:56 (IST) 2 Feb 2022Budget 2022: तीन वर्षों में बनेंगी नयी पीढ़ी की 400 वंदे भारत ट्रेनभारत अगले तीन वर्षों में नयी पीढी की 400 नयी वंदे भारत ट्रेन बनाएगा और रेलवे छोटे किसानों तथा एमएसएमई के लिए नये उत्पाद भी विकसित करेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को अपने बजट भाषण में यह घोषणा की। मंगलवार को संसद में प्रस्तुत किये गये 2022-23 के केंद्रीय बजट में सीतारमण ने रेल मंत्रालय को 1.4 लाख करोड़ रुपये आवंटित किये, जो पिछले वित्त वर्ष के संशोधित अनुमानों से 20,000 करोड़ रुपये अधिक हैं।
9:05 (IST) 2 Feb 2022Budget 2022: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय बजट की आलोचना कीपंजाब में आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को 2022-23 के केंद्रीय बजट की आलोचना की और कहा कि इसमें आम आदमी और मध्यम वर्ग के लोगों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने बजट को किसानों के लिए हितकारी और कृषि क्षेत्र में एक नए युग का सूत्रपात करने वाला बताया है। ‘आप’ के पंजाब अध्यक्ष एवं संगरूर से सांसद भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार अपने “कॉरपोरेट दोस्तों का इतना ध्यान रखती है” कि उसने बजट में आम आदमी और मध्यम वर्ग को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया।
7:55 (IST) 2 Feb 2022Budget 2022: आरएसएस ने बजट को संतुलित बतायाराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने मंगलवार को पेश वित्त वर्ष 2022-23 के केंद्रीय बजट को ‘काफी संतुलित’ बताया जो कोविड बाद सुधार के लिये काफी जरूरी था । संघ से जुड़े संगठन स्वदेशी जागरण मंच ने मांग की कि सरकार को क्रिप्टोकरेंसी पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी राम माधव ने कहा कि बजट में 5जी लागू किये जाने और डिजिटल परिसम्पत्ति पर कर लगाने का प्रस्ताव किया गया है। उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की उस घोषणा की सराहना की जिसमें कहा गया है कि भारतीय रिजर्व बैंक डिजिटल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने एवं बेहतर मुद्रा प्रबंधन के लिये डिजिटल रुपये पेश करेगा।
6:02 (IST) 2 Feb 2022Budget 2022: आर्टिफिशियल गहने महंगे होंगे
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में एलान करते हुए कहा कि आर्टिफिशियल गहने महंगे होंगे। इसके अलावा कैपिटल गुड्स और विदेशी छाते महंगे होंगे।
5:40 (IST) 2 Feb 2022Budget 2022: डिजिटल करेंसी भी लॉन्च होगी
ब्लॉकचेन और अन्य टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए इसी साल आरबीआई डिजिटल रुपया जारी करेगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणने कहा कि इससे इकोनॉमी को बहुत अधिक बढ़ावा मिलेगा। क्रिप्टोकरेंसी से होने वाली कमाई पर 30% का टैक्स लगाया जाएगा। हालांकि, क्रिप्टोकरेंसी के रेगुलाइजेशन को लेकर बजट में कुछ नहीं कहा गया।
4:36 (IST) 2 Feb 2022Budget 2022:नॉर्थ ईस्ट राज्यों के विकास के लिए अलग से योजना
पहली बार है कि केंद्र सरकार ने नॉर्थ ईस्ट राज्यों के विकास के लिए अलग से योजना लाने की बात कही है। केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि नॉर्थ ईस्ट के विकास के लिए सरकार की तरफ से अलग से योजना जारी होगी। बजट में इस तरह का प्रावधान किया है।
2:56 (IST) 2 Feb 2022Budget 2022 : आयकर के लिए नए प्रावधान का एलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मूल रिटर्न फाइल करने के दो वर्ष बाद तक अपडेटेड रिटर्न फाइल किए जा सकेंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि आयकर की घोषणा में कोई गलती है तो इसे दो साल में सुधारा जा सकता है। इसके लिए उसे अपना रिटर्न अपडेट करना होगा। इससे मुकदमेबाजी कम होगी। लोगों को दो साल में अपनी घोषित आय में सुधार करने की अनुमति मिलेगी।
2:01 (IST) 2 Feb 2022Budget 2022: एलआईसी में क्या बदलाव होगा?
केंद्रीय वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण की शुरुआत की भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी से की। उन्होंने बताया कि जल्द ही एलआईसी का आईपीओ आएगा। ये पहली बार होगा जब आईपीओ के जरिए एलआईसी करीब एक लाख करोड़ रुपये जमा करेगी।
12:37 (IST) 2 Feb 2022Rail Budget 2022 : तीन साल में 400 नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में देश का आम बजट पेश करने के दौरान घोषणा की कि तीन साल में 400 नई वंदे भारत ट्रेनें शुरू की जाएंगी।
11:50 (IST) 1 Feb 2022Budget 2022: सरकार ने मोबाइल फोन सेक्टर को दी राहत
वित्त मंत्री ने बजट में मोबाइल फोन चार्जर, ट्रांसफॉर्मर, कैमरा लेंस समेत कई आइटम पर ड्यूटी कम करने का एलान किया है। इसके बाद मोबाइल फोन सस्ते होंगे।
11:32 (IST) 1 Feb 2022Budget 2022: पर्यावरण विशेषज्ञों ने हरित बॉण्ड जारी करने के कदम की सराहना कीपर्यावरण विशेषज्ञों ने हरित बुनियादी ढांचे के लिए संसाधन जुटाने और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए बदली ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के वास्ते 2022-23 के केंद्रीय बजट में हरित बॉण्ड जारी करने के सरकार के प्रस्ताव की प्रशंसा की है और कहा है कि इस पहल से भारत में कार्बन उत्सर्जन में कटौती में मदद मिलेगी।
11:22 (IST) 1 Feb 2022Budget 2022: मोदी बुधवार को बजट पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को ‘‘बजट और आत्मनिर्भर भारत’’ विषय पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा मंगलवार को संसद में 2022-23 का बजट पेश किए जाने के बाद अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने यह जानकारी दी।
10:24 (IST) 1 Feb 2022Budget 2022: केंद्रीय वाणिज्य मंत्री ने बजट को लेकर विपक्ष के रवैए की निंदा कीकेंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बजट को लेकर विपक्ष के रवैए की निंदा की है। कहा कि बजट को समझने के लिए विपक्ष को बुद्धि की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को वैसे भी गणित समझने में दिक्कत है, वो हर चीज को 0 के योग से देखेंगे। मेरा मानना है कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के विकास की नई राह दिखाई है। सभी समझदार लोगों ने इसकी सराहना की है।
9:50 (IST) 1 Feb 2022Budget 2022: बजट भाषण अब तक का सबसे पूंजीवादी भाषण : पी चिदंबरमपूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कहा है कि आज का बजट भाषण किसी एफएम द्वारा पढ़ा गया अब तक का सबसे पूंजीवादी भाषण है। ‘गरीब’ शब्द पैरा 6 में केवल दो बार आता है और हम एफएम को यह याद रखने के लिए धन्यवाद देते हैं कि इस देश में गरीब लोग हैं। कहा कि लोग इस पूंजीवादी बजट को खारिज कर देंगे।
8:56 (IST) 1 Feb 2022Budget 2022: हमने एक भी अतिरिक्त टैक्स से नहीं लिया: वित्त मंत्रीकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि “हमने टैक्स नहीं बढ़ाया। एक भी पैसा अतिरिक्त टैक्स के द्वारा कमाने की कोशिश नहीं की। पिछली बार प्रधानमंत्री का आदेश था कि घाटा कितना भी हो, महामारी में जनता पर टैक्स का बोझ नहीं डालना। इस बार भी वही निर्देश थे।” कहा कि हम हर ट्रांजैक्शन पर 1% टीडीएस लगाकर उसमें(क्रिप्टो करेंसी) पैसे के हर लेन-देन पर भी नज़र रख रहे हैं।
8:10 (IST) 1 Feb 2022Budget 2022: बजट लोगों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया: पीएम मोदीपीएम मोदी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह बजट लोगों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है। यह अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है; यह ‘अधिक बुनियादी ढांचे, अधिक निवेश, अधिक विकास और अधिक नौकरियों’ से भरा है। हरित नौकरियों का एक नया प्रावधान भी है; बजट युवाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करता है।
7:31 (IST) 1 Feb 2022Budget 2022: बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य : नीतीश कुमारबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार द्वारा आज पेश किया गया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है।” उन्होंने कहा, “पिछले दो वर्षों से देश का आर्थिक विकास कोरोना महामारी के चलते प्रभावित रहा है। इन विषम परिस्थितियों से निकलने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बजट के माध्यम से देश के विकास की गति को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं, जो सराहनीय हैं। देश में बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचा के निर्माण का निर्णय भी स्वागत योग्य है।”
7:05 (IST) 1 Feb 2022Budget 2022: यह आत्मनिर्भर भारत का बजट है : केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवालकेंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि बजट आत्मनिर्भर भारत का बजट है। यह पीएम मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को दर्शाता है। यह पूर्वोत्तर के लिए 15,00 करोड़ रुपये का विकास पैकेज प्रदान करता है। मैं पीएम मोदी को धन्यवाद देता हूं और इस बजट के लिए एफएम निर्मला सीतारमण को बधाई देता हूं।
6:36 (IST) 1 Feb 2022“Budget 2022: केंद्रीय बजट-2022 में इनकम टैक्स स्लैब में कोई फेरबदल नहींकेंद्रीय बजट-2022 में इनकम टैक्स स्लैब में कोई फेरबदल नहीं हुआ। यह पहले की ही तरह चलता रहेगा, जबकि मोदी सरकार ने कॉपोरेटिव (सहकारिता) टैक्स को घटाने के साथ उस पर लगने वाला सरचार्ज को कम किया। मंगलवार (एक फरवरी, 2022) को संसद में 90 मिनट के अपने बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह भी बताया कि पेंशन पर लगने वाले टैक्स में कर्मचारियों को छूट दी जाएगी। जहां क्रिप्टो करेंसी से होने वाली आय पर 30 फीसदी टैक्स चुकाना होगा। वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) एक नई डिजिटल करेंसी लेकर आएगा।
5:31 (IST) 1 Feb 2022“Budget 2022: यह बजट अमृत काल के अगले 25 सालों का ब्लू प्रिंट: निर्मला सीतारमणपांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले बजट में सीतारमण ने कहा, “यह बजट अमृत काल के अगले 25 सालों का ब्लू प्रिंट है। 60 लाख नई नौकरियों का सृजन होगा। अगले तीन साल में 400 नई जेनरेशन की वंदे भारत ट्रेनें लाई जाएंगी। अगले तीन सालों में 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित होंगे। साथ ही ई-चिप लगे पासपोर्ट इसी साल आएंगे। पोस्ट ऑफिसों यानी डाकघरों को कोरबैंकिंग सिस्टम से लैस किया जाएगा। 5जी सेवा इसी साल आएगी और गांवों को ब्रॉडबैंड से जोड़ा जाएगा।”
5:00 (IST) 1 Feb 2022Budget 2022: वित्तमंत्री ने श्लोक के जरिए रखी अपनी बातBudget 2022: इनकम टैक्स स्लैब में छूट का इंतजार करने वालों को निराशा होने पर वित्त मंत्री ने महाभारत का श्लोक सुनाकर समझाई कि ऐसा क्यों किया गया है।
Budget 2022: इनकम टैक्स स्लैब में छूट का इंतजार करने वालों को वित्त मंत्री ने सुनाया महाभारत का ये श्लोक, जानें इसका मतलब
4:51 (IST) 1 Feb 2022Budget 2022: 2.25 लाख करोड़ से अधिक के एमएसपी किसानों के खाते में जाएगी: पीएमपीएम मोदी ने कहा 2.25 लाख करोड़ रुपये से अधिक के एमएसपी की घोषणा सीधे (किसानों को) हस्तांतरित की जाएगी; किसानों की आय दोगुनी होगी बजट एमएसएमई के लिए क्रेडिट गारंटी और कई नई योजनाओं की घोषणा की गई है।
4:25 (IST) 1 Feb 2022Budget 2022: भाजपा अध्यक्ष ने बजट 2022-23 को ‘गरीब कल्याण’ वाला बजट बतायाभाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि बजट 2022-23 ‘गरीब कल्याण’ बजट है। यह गरीबों और मजदूरों को सशक्त करेगा। यह बजट बुनियादी ढांचे, ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों और पूर्वोत्तर के विकास के लिए समर्पित है। यह बजट सरकार की सामाजिक न्याय और समानता की नीति के अनुरूप है।
3:56 (IST) 1 Feb 2022Budget 2022: जानें क्या सस्ती हुईं और क्या हुईं महंगीये चीजें सस्ती हुईं?: कपड़े, चमड़े का सामान, मोबाइल, फोन चार्जर, जूते, रत्न पत्थर और हीरे के गहने, आर्टिफीशियल जूलरी, पेट्रोलियम प्रोडक्ट्स के लिए जरूरी रसायनों पर कस्टम ड्यूटी, स्टील स्क्रैप पर कन्सेश्नल कस्टम ड्यूटी एक साल के लिए बढ़ी। मेथनॉल के साथ कुछ रसायनों पर कस्टम ड्यूटी।
ये सामान होंगे महंगे: सभी इंपोर्टेड सामान और छातों पर ड्यूटी को बढ़ाकर 20 फीसदी कर दिया गया है।
3:36 (IST) 1 Feb 2022बजट 2022: प्रकाशन जगत की भी सुने सरकारराजकमल प्रकाशन के प्रबंध निदेशक अशोक महेश्वरी ने कहा पिछले बजट की तरह इस बजट में भी प्रकाशन जगत को नजरअंदाज कर दिया गया। प्रकाशन जगत भी कोरोना काल में गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। पुस्तकों के प्रकाशन में इस्तेमाल किये जाने वाले हल्के कागज़ की कीमत में 30 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ोतरी हो चुकी है। छपाई और बाईंडिंग से जुड़े सामान भी 25 प्रतिशत से अधिक महंगे हो चुके हैं। ऐसे में हमें प्रकाशन जगत को राहत दिए जाने की उम्मीद थी, लेकिन हमें निराशा ही हाथ लगी। सरकार से हमारा अनुरोध है कि वह प्रकाशन जगत के लिए भी बजट में रियायत का प्रावधान करे।
3:11 (IST) 1 Feb 2022Budget 2022: FM ने बताया- 25,000Km किलोमीटर राजमार्ग का होगा निर्माणवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2022-23 के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई में 25,000 किलोमीटर का विस्तार किया जाएगा और राष्ट्रीय ‘रोपवे’ विकास कार्यक्रम को सार्वजनिक-निजी साझेदारी (पीपीपी) माध्यम से कार्यान्वित कियाजाएगा। सीतारमण ने संसद में वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध है और आगामी वित्त वर्ष में करीब 25,000 किलोमीटर राजमार्ग को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि चार स्थानों पर पीपीपी मोड में ‘मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक पार्क’ की स्थापना के लिए अगले वित्त वर्ष में अनुबंध किये जाएंगे। वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘एक्सप्रेसवे के लिए प्रधानमंत्री गति शक्ति मास्टर प्लान को 2022-23 में अंतिम रूप दिया जाएगा।’’
3:09 (IST) 1 Feb 2022Budget 2022 आधुनिक अवसंरचना को बढ़ावा देने वाला है- गडकरीकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए वर्ष 2022-23 के आम बजट को देश में आधुनिक अवसंरचना को बढ़ावा देने वाल बजट करार दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘यह देश में आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने वाला बजट है जो नए भारत की नींव रखेगा और 130 करोड़ भारतवासियों की ज़िंदगी बेहतर करेगा।’’
गडकरी ने कहा कि किसान, महिला और युवा केंद्रित इस वर्ष के बजट में प्रधानमंत्री गति शक्ति के जरिए विकास पर जोर दिया गया है।
उन्होंने कहा, ‘‘देशभर में रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही पीपीपी मॉडल के तहत स्कीम लाई जाएंगी, जिससे किसानों तक डिजिटल और हाईटेक तकनीक पहुंचाई जाएगी। इससे किसानों को फायदा होगा।’’
2:35 (IST) 1 Feb 2022Union Budget 2022: ईसीएलजीएस मार्च, 2023 तक बढ़ाई जाएगी- FM सीतारमणकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) को मार्च, 2023 तक बढ़ाने की घोषणा की है। सीतारमण ने मंगलवार को आम बजट पेश करते हुए कहा कि इस योजना के तहत गारंटी कवर को 50,000 रुपये से बढ़ाकर पांच लाख करोड़ रुपये किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पांच नदियों को जोड़ने के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) के मसौदे को अंतिम रूप दे दिया गया है। साथ ही केन-बेतवा नदियों को 44,605 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से जोड़ने की योजना के क्रियान्वयन को आगे बढ़ाया जाएगा।
सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अपने बजट भाषण में कहा कि फसल आकलन, भूमि रिकॉर्ड, कीटनाशकों के छिड़काव के लिये किसान ड्रोन से कृषि क्षेत्र में प्रौद्योगिकी में तेजी आने की उम्मीद है।
2:34 (IST) 1 Feb 2022Budget 2022 India: बजट में युवाओं, किसानों और मध्य वर्ग के लिए कुछ नहीं- राहुलकांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि वर्ष 2022-23 के लिए पेश आम बजट में वेतनभोगी वर्ग, मध्य वर्ग, गरीबों, किसानों, युवाओं और छोटे कारोबारियों के लिए कुछ नहीं है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार के बजट में कुछ नहीं है। मध्य वर्ग, वेतनभोगी वर्ग, गरीब और वंचित वर्ग, युवाओं, किसानों और एमएसएमई के लिए कुछ नहीं है।’’ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में मंगलवार को वित्त वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया।
देश का आम बजट केंद्रीय बजट (Union Budget) भी कहलाता है। हर साल इसे वित्त मंत्री पेश करते हैं। यह एक तरह से आने वाले वित्तीय वर्ष (Financial Year) के लिए कर-निर्धारण (Taxation) और खर्चों के लिए सरकार की विस्तृत योजना होती है। बजट भाषण में इसका पूरा ब्यौरा होता है। अपने देश का सबसे पहला बजट सात अप्रैल, 1860 को प्रस्तुत हुआ था। तब ईस्ट इंडिया कंपनी से जुड़े स्कॉटिश अर्थशास्त्री और नेता जेम्स विल्सन ने इसे ब्रिटिश साम्राज्ञी के सामने रखा था, जबकि स्वतंत्र भारत का पहला बजट 26 नवंबर, 1947 को पेश हुआ था। उस दौरान वित्त मंत्री आर के षण्मुखम चेट्टी ने इसे पेश किया था।
वैसे, साल 1955 तक यह सिर्फ एक ही भाषा में पेश होता था। वह भाषा थी- अंग्रेजी। हालांकि, बाद में कांग्रेस सरकार ने इसे अंग्रेजी और हिंदी दोनों में ही पेश करना शुरू कर दिया था। पहले रेल बजट और आम बजट अलग-अलग पेश किए जाते थे। ऐसा साल 2017 तक होता रहा, मगर इसी वर्ष रेल बजट को आम बजट में ही मिला दिया गया था, जिसके बाद से सिर्फ एक बजट ही पेश किया जाता है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (COVID-19 की दस्तक के बाद साल 2021-22 का बजट कागज-रहित (Paperless Budget) पेश किया गया था।
संसद भवन परिस