Breaking News

एनडीए की तरफ से नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं पर यह सरकार लंबे समय तक टिक नहीं पाएगी : संजय राउत

महाराष्ट्र: ‘बन भी गई तो ज्यादा दिन टिकेगी नहीं’, मोदी के फिर से सरकार बनाने को लेकर संजय राउत ने किया कटाक्ष…..

संजय राउत ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राजनीति में ऐसी नौटंकी आम बात है। महाराष्ट्र ने फडणवीस के नेतृत्व को खारिज कर दिया। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की राजनीति के खलनायक हैं।

मुंबई

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे जारी होने के बाद भाजपा नीत एनडीए एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। मंगलवार को जारी नतीजों में जहां एक तरफ एनडीए ने बहुमत हासिल किया, तो वहीं दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन इंडिया ने भी कांटे की टक्कर दी। हालांकि, विपक्षी गठबंधन इंडिया ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह फिलहाल सरकार बनाने को लेकर विचार नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे सही समय पर सही फैसला लेंगे। एनडीए की तरफ से नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। इस बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दावा किया कि अगर एनडीए की सरकार बनी तो यह सरकार लंबे समय तक टिक नहीं पाएगी।

संजय राउत ने कहा, “मैं यह बार-बार कह रहा हूं। मोदी जी की सरकार नहीं बनेंगी। अगर उनकी सरकार बनीं तो वह नहीं टिकेगी।” उन्होंने आगे कहा, “आपको ऐसा नहीं लगता कि कांग्रेस के वोट बढ़ने में शिवसेना (यूबीटी) की अहम भूमिका रही है? अगर ऐसा होता कि शिवसेना (यूबीटी) और उद्धव ठाकरे पूरे महाराष्ट्र में नहीं गए होते? महाविकास अघाड़ी मजबूती से काम करेगी और हमारे मन में कोई अहंकार नहीं है।”

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की पेशकश पर भी संजय राउत ने कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, “राजनीति में ऐसी नौटंकी आम बात है। महाराष्ट्र ने फडणवीस के नेतृत्व को खारिज कर दिया। देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र की राजनीति के खलनायक हैं। उनकी वजह से महाराष्ट्र में भाजपा के साथ बुरा हुआ। उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति को जहरीला कर दिया और अब उन्हें इसका अंजाम भुगतना होगा।”

तीसरी बार नरेंद्र मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री 
बता दें कि लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर शिवसेना (यूबीटी) ने नौ सीटों पर जीत हासिल की। वहीं कांग्रेस को 13, भाजपा को नौ, राकांपा-एसपी को आठ, शिवसेना को सात और राकांपा को एक सीट पर जीत मिली। देश की 543 लोकसभा सीटों पर भाजपा नीत एनडीए ने 292 पर और इंडिया ने 234 सीटों पर जीत हासिल की। एनडीए की इस जीत के साथ नरेंद्र मोदी आठ जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button