दिल्ली
मणिपुर भयावह घटना : भाजपा विपक्ष शासित राज्यों में महिलाओं पर हमलों का हवाला देकर इसे बढ़ावा दे रही है:शशि थरूर

Manipur Case: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सोमवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह मणिपुर की भयावह घटना में महिलाओं की तकलीफ का दुरुपयोग कर रही है और विपक्ष शासित राज्यों में महिलाओं पर हमलों का हवाला देकर इसे बढ़ावा दे रही है।
नई दिल्ली
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने सोमवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह मणिपुर की भयावह घटना में महिलाओं की तकलीफ का दुरुपयोग कर रही है और विपक्ष शासित राज्यों में महिलाओं पर हमलों का हवाला देकर इसे बढ़ावा दे रही है। दरअसल, भाजपा पश्चिम बंगाल, राजस्थान और बिहार में महिलाओं के खिलाफ कथित अत्याचार की घटनाओं का मुद्दा उठा रही है और विपक्ष की चुप्पी पर सवाल उठा रही है। विपक्ष इसे हिंसा प्रभावित मणिपुर में स्थिति पर बहस से बचने के लिए ध्यान भटकाने की रणनीति बता रहा है।