Breaking News

जदयू ने NCP में फूट के लिए BJP को ठहराया जिम्मेवार, कहा- उन्हें जनता की ताकत पर नहीं, जोड़-तोड़ में है भरोसा

ललन सिंह ने महाराष्ट्र में राकांपा में फूट पर यहां रविवार को प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा जनता की ताकत पर नहीं बल्कि जोड़तोड़ में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में जनता झटका देगी।

पटना

बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में फूट के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जिम्मेवार ठहराते हुए कहा कि वह जनता की ताकत पर नहीं बल्कि जोड़-तोड़ में विश्वास करती है।

जोड़तोड़ में विश्वास करती है भाजपा: ललन सिंह 
ललन सिंह ने महाराष्ट्र में राकांपा में फूट पर यहां रविवार को प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा जनता की ताकत पर नहीं बल्कि जोड़तोड़ में विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में जनता झटका देगी। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष से पत्रकारों ने जब यह सवाल किया कि क्या भाजपा बिहार में भी जोड़ तोड़ की कोशिश कर रही है तब उन्होंने कहा कि बिहार में वह पहले ही बहुत कोशिश कर चुकी है लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिली है और न आगे मिलेगी।

यह एक अनैतिक दलबदल है: के सी त्यागी
वहीं जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विशेष सलाहकार के सी त्यागी ने यह भी कहा कि राकांपा संस्थापक शरद पवार पर इसका ‘‘राष्ट्रीय स्तर पर कोई प्रभाव नहीं” होगा, हालांकि यह महाराष्ट्र में विपक्षी खेमे को प्रभावित कर सकता है। त्यागी ने कहा, ‘‘यह एक अनैतिक दलबदल है। सत्तारूढ़ पार्टी (भाजपा) का यह कदम कायरतापूर्ण और शर्मनाक है जो हाल तक राकांपा को स्वाभाविक रूप से भ्रष्ट पार्टी बताकर उसे परेशान करता था।”

बता दें कि रविवार को दिन में महाराष्ट्र में अचानक हुए राजनीतिक उलट-फेर में राकांपा प्रमुख शरद पवार के भतीजे अजित, एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए। शिंदे की सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए अजित ने राकांपा पर अपना दावा करते हुए यह भी कहा कि वह और उनके समर्थक इसी पार्टी के चिन्ह पर चुनाव लड़ेंगे।

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button