सभी राज्य

भाजपा ने बलात्कारियों को बचाने के लिए धर्म के दुरुपयोग की कला में महारत हासिल की: महबूबा

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दुष्कर्म के आरोपियों को बचाने के लिए धर्म तथा राष्ट्रवाद का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

नेशनल डेस्क

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर दुष्कर्म के आरोपियों को बचाने के लिए धर्म तथा राष्ट्रवाद का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। वह महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के विवाद के बीच अयोध्या के साधुओं के एक समूह द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को अपना समर्थन देने की घोषणा से जुड़ी खबरों पर प्रतिक्रिया दे रही थीं।

महबूबा ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा ने बलात्कारियों को बचाने के लिए धर्म तथा राष्ट्रवाद का दुरुपयोग करने की कला में महारत हासिल कर ली है। मुख्यमंत्री के तौर पर मेरे कार्यकाल में भाजपा मंत्रियों ने कठुआ बलात्कारियों के समर्थन में भारतीय ध्वज लहराते हुए एक रैली की थी। सभी बाधाओं के बावजूद मैंने दोषियों को जेल भेजा और उन मंत्रियों को बर्खास्त किया गया था।”

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button