हेल्थ

गर्मियों में ज्यादा मैंगो शेक पीने वाले हो जाएं सतर्क, सेहत को हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

अगर आप भी आम खाने के शौकीन हैं और रोजाना अपनी ब्रेकफास्ट टेबल पर मैंगो शेक देखना और पीना पसंद करते हैं तो अपनी ये आदत और टेस्ट तुरंत बदल दीजिए। जी हां, आयुर्वेद तो ऐसा ही कुछ कहता है। दरअसल, आयुर्वेद

नई दिल्ली

अगर आप भी आम खाने के शौकीन हैं और रोजाना अपनी ब्रेकफास्ट टेबल पर मैंगो शेक देखना और पीना पसंद करते हैं तो अपनी ये आदत और टेस्ट तुरंत बदल दीजिए। जी हां, आयुर्वेद तो ऐसा ही कुछ कहता है। दरअसल, आयुर्वेद के अनुसार मैंगो शेक पीने से व्यक्ति को कई तरह की सेहत से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं उनके बारे में।

क्या कहता है आयुर्वेद-
आयुर्वेद के अनुसार आम और दूध, दोनों चीजों का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। दूध और आम दोनों की प्रकृति एक दूसरे से विपरीत होती है। इन दोनों का मिश्रण सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। दूध पचने के बाद मीठा होता है और आम पचने के बाद खट्टा होता है। दूध और आम दोनों के ही पचने के बाद वाले प्रभाव एक दूसरे से अलग-अलग होते हैं। यह आपके मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करके शरीर में अतिरिक्त चर्बी और टॉक्सिन्स का कारण बन सकते हैं।

मैंगो शेक ज्यादा पीने के नुकसान-
शरीर की गर्मी बढ़ा सकता है-

आम की तासीर गर्म होती है। मैंगो शेक आपको भले ही थोड़े समय के लिए ठंडक महसूस कराने में मदद कर सकता है, लेकिन इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से यह शरीर की गर्मी को बढ़ा सकता है।

मोटापा-
अगर आप वेट-लॉस डाइट फॉलो कर रहे हैं तो मैंगो शेक से दूरी बना लें। आम में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो वजन को बढ़ाने का काम कर सकती है। यही कारण है कि फिटनेस एक्सपर्ट वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए लोगों को मैंगो शेक का सेवन करने से बचने की सलाह देते हैं।

पाचन-
पाचन संबंधी समस्या है तो मैंगो शेक का सेवन अधिक करने से बचें। इसे ज्यादा मात्रा में पीने से आपका पाचन तंत्र प्रभावित होता है और व्यक्ति को उल्टी, दस्त, मतली और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं परेशान करने लगती हैं।

डायबिटीज-
डायबिटीज रोगियों को ज्यादा मीठा खाने की मनाही होती है और आम में नेचुरल शुगर पाई जाती है. अगर ज्यादा मात्रा में मैंगो शेक का सेवन करते हैं, तो शुगर लेवल बढ़ सकता है।

त्वचा में एलर्जी हो सकती है
कुछ लोगों को दूध और आम के इस कॉम्बिनेशन से स्किन एलर्जी की समस्या हो सकती है। मैंगो शेक पीने से उन्हें त्वचा में खुजली, रैशेज और पैच देखने को मिल सकते हैं।

एक्सपर्ट की सलाह- 
ऐसा नहीं है कि कि इस लेख में बात अगर मैंगो शेक पीने के साइड इफेक्ट्स की हो रही है तो आम में मौजूद सभी गुणों को नकारा जा रहा है।  आम खाने से व्यक्ति को कई तरह के फायदे भी होते हैं। लेकिन आप अगर आम के स्वास्थ्य लाभों का आनंद लेना चाहते हैं तो इसे सीमित मात्रा में सीधा काटकर खाएं।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button