Breaking News

पीएम मोदी पर निशाना, कहा- भगवा, हिंसक और असहिष्णु नहीं बनाएंगे नया भारत : कपिल सिब्बल

नई दिल्ली

राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी के बयान का कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि ईट और पत्थरों से नहीं बल्कि 14 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं के साथ विचार की स्वतंत्रता से नया भारत बनेगा।

भारत को आखिरकार रविवार को उसका नया संसद भवन मिल ही गया। नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को लेकर खूब सियासी बवाल हुआ। यहां तक कि अभी तक राजनीति जारी है। दरअसल, अब राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने पीएम मोदी के बयान का कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि ईट और पत्थरों से नहीं बल्कि 14 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं के साथ विचार की स्वतंत्रता से नया भारत बनेगा।

कपिल सिब्बल ने रविवार को नए संसद भवन में दिए गए पीएम के बयान पर टिप्पणी की। उन्होंने मोदी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि भगवा, हिंसक और असहिष्णु मेरा नया भारत नहीं बनाएंगे और न ही ईट-पत्थर, बल्कि लोगों की आकांक्षाएं नया भारत बनाएगी। जहां विचार फलेंगे-फूलेंगे और रंगों की बौछार होगी।

 

 

गौरतलब है, नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा था कि नया संसद भवन नए भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है और एक आत्मनिर्भर राष्ट्र की सुबह का वसीयतनामा है। यह एक विकसित भारत (विकसित भारत) की ओर हमारी यात्रा का गवाह होगा। मोदी ने कहा था कि नई संसद 14 करोड़ लोगों की आकांक्षाओं और सपनों को समाहित करती है। यह भारत के अटूट दृढ़ संकल्प के बारे में दुनिया को एक शक्तिशाली संदेश भेजता है।

कौन हैं सिब्बल

सिब्बल यूपीए 1 और यूपीए 2 सरकार के समय केंद्रीय मंत्री थे। पिछले साल मई में उन्होंने कांग्रेस का दामन छोड़ दिया था। बाद में, समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा के सदस्य बने। हाल ही में, उन्होंने अन्याय से लड़ने के उद्देश्य से गैर-चुनावी मंच ‘इंसाफ’ शुरू किया।

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button