मनोरंजन

Shamshera से रणबीर कपूर का First Look हुआ रिलीज, देखकर पहचान नहीं पाए फैंस!

नई दिल्ली

इन दिनों बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों को लेकर जबरदस्त चर्चाएं हैं। कईयों की शूटिंग चल रही है तो कई रिलीज के लिए तैयार हैं। वहीं, इन सबके बीच एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘शमशेरा’ (Shamshera) जबरदस्त सुर्खियों में आ गई है। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक शेयर किया है। जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है। इस फर्स्ट लुक के बाद ‘शमशेरा’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। हालांकि, कई फैंस रणबीर कपूर को अलग लुक में पहचान ही नहीं पा रहे हैं।

सामने आया पहला लुक

रणबीर कपूर की इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान रणबीर की कई फोटोज भी लीक हुई थीं। जिनमें वो बढ़ी हुई दाढ़ी और बड़े बालों वाले लुक में नजर आए थे। वहीं, हाल ही में सामने आए लुक में रणबीर कपूर के बड़े बाल, रफ-टफ लुक और आंखें नजक आ रही हैं। इस लुक में लाल बैकग्राउंड देखकर मालूम होता है कि फिल्म के किसी एक्शन सीन में रणबीर इस लुक में नजर आने वाले हैं। यहां देखें ‘शमशेरा’ से रणबीर का लुक-

 

ranbir kapoor

 

जानें फिल्म की डीटेल्स

बता दें कि ये फिल्म 18 मार्च, 2022 को दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है। वहीं, फिल्म से रणवीर का पहला लुक उनके जन्मदिन के मौके पर यश राज फिल्म्स ने किया है। इस एक्शन फिल्म रणबीर के अपोजिट एक्ट्रेस वाणी कपूर नजर आएंगी। करण मल्होत्रा द्वारा निर्देशित, शमशेरा में संजय दत्त भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।

इस आर्टिकल को शेयर करें

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button