खेल

IND vs SL: पहले वनडे में श्रीलंका को हराने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के इस रिकॉर्ड की बराबरी पर पहुंचा भारत

नई दिल्ली

भारत ने रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए पहले वनडे में श्रीलंका को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही भारत ने वनडे में एक खास मुकाम अपने नाम कर लिया है। वनडे में भारत की श्रीलंका के खिलाफ यह 92वीं जीत थी। श्रीलंका को हराने के साथ ही भारत ने वनडे में किसी एक सिंगल प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सबसे ज्यादा मैच जीतने के ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को अब तक 92वें बार और पाकिस्तान ने श्रीलंका को 92वें बार हराया है।

 

 

 

 

श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन मंगलवार को होने वाले दूसरे वनडे में एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेंगे। उन्होंने पहले वनडे में नाबाद 86 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा पृथ्वी शॉ ने 24 गेंदों पर 43 और अपना डेब्यू करने वाले इशान किशन ने 42 गेंदों पर 59 रन बनाए। धवन ने पहले वनडे में अजीत वाडेकर के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। वह बतौर कप्तान अपने पहले मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वाडेकर से आगे निकल गए हैं। वाडेकर ने बतौर कप्तान अपने पहले वनडे में 1974 में हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ 67 रन बनाए थे। बतौर कप्तान अपने पहले वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम हैं, जिन्होंने 1996 में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 110 रनों की पारी खेली थी।

 

 

 

बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज धवन ने वनडे में अपने 6,000 रन भी पूरे कर लिए और वह सबसे तेज ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 1000 रन भी पूरे किए। डेब्यूटेंट ईशान किशन दक्षिण अफ्रीका के रासी वैन डेर डूसेन के बाद वनडे और टी20 दोनों में डेब्यू मैच में अर्धशतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। किशन ने मार्च में इंग्लैंड के खिलाफ अपने टी20 डेब्यू में 32 गेंदों में 56 रन बनाए थे। रविवार को उनका बर्थडे भी था और वह अपने जन्मदिन पर वनडे में पदार्पण करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले गुरशरण सिंह ने 1990 में अपने 27वें जन्मदिन पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button