रात में बाल धोने की आदत है तो , हो सकती है बाल झड़ने की समस्या जानें क्यों ?

दिनभर काम में व्यस्त होने के कारण महिलाएं अक्सर रात में ही बाल धो लेती हैं। इसके अलावा महिलाएं अपने त्वचा की जितनी देखभाल करती हैं उतनी ही बालों के साथ लापरवाही कर देती हैं। किन ऐसा करना बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अक्सर लोग समय की कमी के कारण सुबह के बजाय रात को बाल धोते हैं। लेकिन ऐसा करना बिल्कुल गलत होता है।
रात को बाल धोने से ना सिर्फ बालों को नुकसान पहुंचता है बल्कि स्वास्थ्य पर भी इसका प्रभाव पड़ सकता है। तो क्या रात में बाल धोना सही होता है।? इस बारे में हेयर केयर एक्सपर्ट्स की राय आपको भी जानना चाहिए। माना कि कई बार लोगों को इस बात की सही जानकारी ना होने के कारण वह ऐसी गलती कर बैठते हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि रात को बाल धोने के कारण किस प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
बालों में ड्राईनेस का खतरा: रात में बाल धोने से लोग उन्हें सही से सूखा नहीं पाते हैं। इसलिए रात में बाल धोने से सबसे ज्यादा असर बालों के टेक्सचर पर पड़ता है। इसके साथ ही इसका असर बालों की चमक पर पड़ता है। साथ ही इससे बालों का रूखापन भी बढ़ने लगता है। इसलिए रात को बाल धोने से बचें या धोने के बाद फिर बालों को अच्छी तरह सूखा कर ही सोएं।
बालों का उलझना और झड़ना: हेयर केयर एक्सपर्ट्स मानते हैं कि अक्सर लोग रात को बाल धोने के बाद उन्हें कंघी से नहीं सुलझाते हैं, जिसकी वजह से बालों में गांठ पड़ जाती हैं। सूखने के बाद बाल और उलझ जाते हैं। इन्हें खींच-खींच कर सुलझाने से बाल टूटने लगते हैं। इसके अलावा रात में बालों को धोने से बालों की जड़े कमजोर होने लगती है। इसका मुख्य कारण होता है रात में बालों की नमी ठीक से दूर नहीं होती है।
संक्रमण का डर: रात को बाल धोने से सूखने में समय लगता है जिसके कारण धूल चिपकने से एलर्जी का खतरा भी बढ़ता है। दरअसल जब गीले बालों के साथ आप कई घंटे रहते हैं तो बालों में फंगस के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। संक्रमण की वजह से डैंड्रफ की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा अगर आपको रात में बाल धोने हीं हैं, तो उसे ठीक से सुखाने के बाद ही सोएं। स्कैल्प में भी संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।