मनोरंजन

कंगना रनौत ने विल स्मिथ को बताया अपनी तरह बिगड़ा संघी, सबूत में तस्वीरें भी दिखाईं

मुंबई

कंगना रनौत ने अब विल स्मिथ को संघी बताया है वो भी अपनी तरह बिगड़ा हुआ। सबूत के तौर पर उन्होंने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं। विल स्मिथ को 94वें अकैडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड मिला है। ऑस्कर्स से ज्यादा इवेंट में हुआ थप्पड़ कांड चर्चा में है। उन पर कई मीम्स बन चुके हैं। विल ने होस्ट क्रिस रॉक को ऑस्कर्स के स्टेज पर थप्पड़ मार दिया था। कंगना इससे पहले उनके पक्ष में एक पोस्ट कर चुकी हैं। अब उन्होंने विल स्मिथ की कई तस्वीरों का कोलाज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया है।

कोलाज में दिखी विल की श्रद्धा

कंगना रनौत पूरी दुनिया की खबर रखती हैं और अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसा पोस्ट करती हैं, जो चर्चा में आ जाए। इस बार उन्होंने विल स्मिथ पर एक मीम शेयर किया है। साथ में उनको संघी भी बताया है। कंगना की इंस्टा स्टोरी पर एक कोलाज दिख रहा है। इसमें विल स्मिथ घाट पर, मंदिर में, गुरु के साथ और थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। इसमें लिखा है, पूजा भी करता हूं, जाप भी करता हूं, कहीं देवता न बन जाऊं इसलिए फालतू जोक्स पर हाथ साफ भी करता हूं। कंगना ने इस मीम को पोस्ट करते हुए लिखा है, इससे साबित होता है कि विल संघी है वो भी मेरी तरह बिगड़ा हुआ।

बता दें कि विल स्मिथ की हिंदू देवी-देवताओं की पूजा करते हुए तस्वीरें पहले वायरल हो चुकी हैं। वह हरिद्वार गए थे। वहां पूजा की, ध्यान लगाया और सत्संग भी किया था। इतना ही नहीं उन्होंने घी, दूध दही से शिवलिंग की पूजा भी की थी।

माफी मांग चुके हैं विल

 

ऑस्कर्स में थप्पड़ वाली घटना सोमवार से सुर्खियों में है। कंगना ने इससे पहले इस पर प्रतिक्रिया दी थी और लिखा था कि कोई उनकी मां या बहन को लेकर इस तरह का मजाक करता तो वह भी ऐसा ही करतीं। ऑस्कर्स इवेंट में होस्ट क्रिस रॉक ने विल की वाइफ को लेकर मजाक किया था। यह उनकी मेडिकल कंडीशन पर तंज था। इस जोक से नाराज विल ने क्रिस को थप्पड़ मार दिया था। हालांकि इसके बाद उनका वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह रोते दिख रहे थे। विल इस घटना पर माफी मांग चुके हैं और कहा कि शर्मिंदा हैं।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button