देश

देश में सरकारी तालिबानों का राज हो चुका है: राकेश टिकैत

किसानों पर हुए लाठीचार्ज से भड़के राकेश टिकैत, कहा- देश में सरकारी तालिबानों का राज हो चुका है

चंडीगढ़

भारतीय जनता पार्टी की की बैठक के खिलाफ करनाल के पास प्रदर्शन करने वाले किसानों पर पुलिस की लाठीचार्ज को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत का गुस्सा फूट पड़ा है। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि देश में अब सरकारी तालिबानों का कब्जा हो चुका है। उन्होंने कहा कि किसानों पर लाठीजार्च करने वाले पुलिसकर्मियों को तालिबानों के कमांडर ने आदेश दिया है। बता दें कि भाजपा की बैठक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए करनाल की तरफ बढ़ रहे किसानों के एक समूह पर पुलिस ने शनिवार को कथित तौर पर लाठीचार्ज किया, जिसमें करीब दस लोग घायल हो गए।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए करनाल में पुलिस द्वारा किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर राकेश टिकैत ने कहा कि देश में सरकारी तालिबानों का कब्ज़ा हो चुका है। देश में सरकारी तालिबानों के कमांडर मौज़ूद है। इन कमांडरो की पहचान करनी होगी। जिन्होंने आदेश दिया सर फोड़ने का वहीं कमांडर है। बता दें कि प्रदर्शनकारी जिस बैठक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे, उसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, राज्य भाजपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

 

किसानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य पुलिस की आलोचना की गई और विरोध में कई स्थानों पर सड़कों को जाम किया गया। प्रभावित सड़कों में फतेहाबाद-चंडीगढ़, गोहाना- पानीपत और जींद-पटियाला राजमार्ग; अंबाला-कुरुक्षेत्र, करनाल के पास दिल्ली राजमार्ग, हिसार-चंडीगढ़ और कालका-जीरकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं। कई यात्री घंटों तक राजमार्गों पर फंसे रहे।

हरियाणा भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के प्रमुख गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बर्बरतापूर्वक प्रदर्शनकारी किसानों पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। संयुक्त किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता दर्शन पाल ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने ”दर्जनों किसानों के घायल होने और करनाल पुलिस द्वारा कुछ किसानों को हिरासत में लेने के विरोध में शनिवार को शाम पांच बजे तक सड़क एवं टोल प्जाजा जाम करने का आह्वान किया था, वहीं चढूनी ने कहा कि करनाल में हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़े जाने तक सड़क जाम करना जारी रखा जाएगा।

करनाल से करीब 15 किलोमीटर की दूरी पर बस्तारा टोल प्लाजा के पास मौजूद कई प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि पुलिस की कार्रवाई में आठ से दस लोग घायल हुए हैं। केंद्र के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान हरियाणा में भाजपा-जजपा गठबंधन के कई सार्वजनिक कार्यक्रमों का विरोध कर रहे हैं। बीकेयू के आह्वान पर कई किसान करनाल के नजदीक बस्तारा टोल प्लाजा पर इकट्ठा हुए थे।

इस आर्टिकल को शेयर करें

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button
Close