नई दिल्ली
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह की भाषा का वे इस्तेमाल करते हैं, वह अपने गोरखनाथ मठ का अपमान कर रहे हैं। वह धार्मिक नेता नहीं, बल्कि एक मामूली ठग हैं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य में जो कर रही है व ह धर्म नहीं, अधर्म है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ को भी ठग करार दिया। दरअसल, राहुल बीते दिन यानी सोमवार को सामाजिक संगठनों के ‘भारत जोड़ो अभियान’ कार्यक्रम में बोल रहे थे।
कार्यक्रम में मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि राहुल गांधी ने इस कार्यक्रम में कहा कि योगी जी को अगर हिंदू धर्म समझ आता, तो वह जो करते हैं वो नहीं करते। जिस तरह की भाषा का वे इस्तेमाल करते हैं, वह अपने गोरखनाथ मठ का अपमान कर रहे हैं। वह धार्मिक नेता नहीं, बल्कि एक मामूली ठग हैं।
