मेघालय चुनाव:भाजपा चुनाव के समय कुछ और चुनाव के बाद कुछ और करती है=ममता बनर्जी

नई दिल्ली
ममता ने आज उत्तरी गारो हिल्स जिले में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनकी तृणमूल कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जो पूर्वोत्तर राज्य में बेहतर शासन प्रदान कर सकती है, क्योंकि यह लोगों के सपनों को पूरा करती है।
चुनाव आयोग ने आज मेघालय में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। यहां नगालैंड के साथ ही 27 फरवरी को चुनाव होंगे। इसे देखते हुए सभी राजनीतिक दल तैयारियों में भी जुट गए हैं। इसी बीच बुधवार को मेघालय पहुंची पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पार्टी को ‘दोगला’ करार दिया और कहा कि भाजपा चुनाव के समय कुछ और चुनाव के बाद कुछ और करती है।
ममता ने आज राज्य के उत्तरी गारो हिल्स जिले में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनकी तृणमूल कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जो पूर्वोत्तर राज्य में बेहतर शासन प्रदान कर सकती है, क्योंकि यह लोगों के सपनों को पूरा करती है।
उन्होंने लोगों से टीएमसी को वोट देने का आग्रह किया। ममता ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘बीजेपी दोगली है, यह चुनाव के दौरान कुछ और कहती है और उसके बाद कुछ और करती है। केंद्र की बीजेपी सरकार केवल अपने पार्टी वाले राज्यों को पैसा देती है।’
टीएमसी सुप्रीमो ने कहा, ‘टीएमसी एकमात्र ऐसी पार्टी है जो युवाओं, महिलाओं, छात्रों और किसानों के सपनों को पूरा करती है। हम लोगों के लिए, लोगों द्वारा और मेघालय में लोगों की सरकार चाहते हैं।’




