Breaking News

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए 2019 की तरह विजय प्राप्त करना ‘‘नामुमकिन” होगा:शशि थरूर

शशि थरूर ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- 2019 की तरह विजय प्राप्त करना नामुमकिन होगा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए 2019 की तरह विजय प्राप्त करना ‘‘नामुमकिन” होगा।

नेशनल डेस्क

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए 2019 की तरह विजय प्राप्त करना ‘‘नामुमकिन” होगा। थरूर ने यह भी दावा किया कि सत्तारूढ़ पार्टी लोकसभा चुनाव में ‘‘50 सीटें” हार सकती है। तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर यहां केरल साहित्य महोत्सव में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर आप देखें कि उन्होंने (भाजपा) 2019 में कितना अच्छा प्रदर्शन किया, उनके पास हरियाणा, गुजरात और राजस्थान में लगभग सभी सीटें थीं…बंगाल में 18 सीटें थीं। उन्होंने महोत्सव में एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अब वैसे परिणाम दोहरा पाना नामुमकिन है और बहुत मुमकिन है कि भाजपा 2024 में बहुमत हासिल नहीं कर पाए।”

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button