मकर संक्रांति से खरमास खत्म, नोट करें विवाह, गृह प्रवेश, प्रॉपर्टी और वाहन खरीद 2023 शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति से खरमास खत्म है. इसके साथ ही विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि जैसे शुभ कार्य प्रारंभ होंगे. जनवरी में विवाह के 9, गृह प्रवेश के 4, वाहन खरीद के 5 और प्रॉपर्टी खरीद के 4 शुभ मुहूर्त हैं.
January 2023 Shubh Muhurat: 15 जनवरी रविवार को मकर संक्रांति से खरमास का समापन हो रहा है. इसके साथ ही मांगलिक कार्यों पर लगी रोक खत्म हो जाएगी. विवाह, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश आदि जैसे मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाएंगे. तिरुपति के ज्योतिषाचार्य डॉ. कृष्ण कृमार भार्गव के अनुसार, जनवरी माह में विवाह के लिए कुल 9 शुभ मुहूर्त हैं, वैसे ही गृह प्रवेश के लिए केवल 4 शुभ मुहूर्त हैं. वाहन खरीद के 5 और प्रॉपर्टी खरीद के केवल 4 शुभ मुहूर्त हैं.
15 जनवरी से शादियों का सीजन शुरु हो रहा है. जिन लोगों को इस माह में विवाह, गृह प्रवेश, प्रॉपर्टी खरीद या वाहन खरीद का शुभ मुहूर्त देखना है, वे नीचे दिए गए लिस्ट से अपना शुभ समय और दिन तय कर सकते हैं.
जनवरी 2023 में विवाह मुहूर्त
15 जनवरी, रविवार
16 जनवरी, सोमवार
18 जनवरी, बुधवार
19 जनवरी, गुरुवार
25 जनवरी, बुधवार
26 जनवरी, गुरुवार
27 जनवरी, शुक्रवार
30 जनवरी, सोमवार
31 जनवरी, मंगलवार
15 जनवरी से खरमास खत्म, पहले सीजन में हैं 28 विवाह मुहूर्त, वैलेंटाइन डे पर भी शादी का शुभ समय
जनवरी 2023 के गृह प्रवेश मुहूर्त
25 जनवरी, बुधवार, शुभ मुहूर्त: रात 08:05 बजे से अगली सुबह 07:12 बजे तक
26 जनवरी, गुरुवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 07:12 बजे से सुबह 10:28 बजे तक
27 जनवरी, शुक्रवार, शुभ मुहूर्त: सुबह 09:10 बजे से शाम 06:37 बजे तक
30 जनवरी, सोमवार, शुभ मुहूर्त: रात 10:15 बजे से अगली सुबह 07:10 बजे तक
जनवरी 2023 वाहन खरीद मुहूर्त
15 जनवरी, रविवार, मुहूर्त: सुबह 07:15 बजे से शाम 07:45 बजे तक
18 जनवरी, बुधवार, मुहूर्त: सुबह 07:15 बजे से शाम 04:03 बजे तक
23 जनवरी, सोमवार, मुहूर्त: शाम 06:43 बजे से अगली सुबह 07:13 बजे तक
26 जनवरी, गुरुवार, मुहूर्त: शाम 06:57 बजे से अगली सुबह 07:12 बजे तक
27 जनवरी, शुक्रवार, मुहूर्त: सुबह 07:12 बजे से सुबह 09:10 बजे तक
खरमास बाद कब हैं गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त? देखें नए साल 2023 का कैलेंडर
जनवरी 2023 संपत्ति खरीद मुहूर्त
19 जनवरी, गुरुवार, मुहूर्त: शाम 03:18 बजे से अगली सुबह 07:14 बजे तक
20 जनवरी, शुक्रवार, मुहूर्त: सुबह 07:14 बजे से अगली सुबह 06:17 बजे तक
26 जनवरी, गुरुवार, मुहूर्त: शाम 06:57 बजे से अगली सुबह 07:12 बजे तक
27 जनवरी, शुक्रवार, मुहूर्त: सुबह 07:12 बजे से शाम 06:37 बजे तक