Breaking News

राज्यपालों को संविधान के दायरे में ही काम करना चाहिए : खडगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा है कि विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों में राज्यपाल संविधान के दायरे में काम नहीं कर रहे हैं और उनका यह कदम लोकतंत्र पर हमला है

नई दिल्ली।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा है कि विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों में राज्यपाल संविधान के दायरे में काम नहीं कर रहे हैं और उनका यह कदम लोकतंत्र पर हमला है।

श्री खडगे ने ट्वीट किया,“विपक्ष शासित राज्यों में राज्यपालों के संवैधानिक कार्यालय को ‘कार्यकर्ता’ के रूप में उपयोग करके भाजपा सोच समझ कर लोकतंत्र पर हमला कर रही है हाल ही में कुछ राज्यपालों द्वारा संविधान का अतिक्रमण करने से हमारी राज्य व्यवस्था का संघीय ढांचा दूषित हुआ है।”

उन्होंने कहा,“राज्यपालों को संविधान के ढांचे में काम करना होता है और वे उस विधानमंडल का अपमान नहीं कर सकते जिसके वे अंग होते हैं। लेकिन उनके दिल्ली के आकाओं द्वारा भाजपा के अलावा अन्य दलों द्वारा शासित राज्यों में सामाजिक एवं राजनीतिक अशांति पैदा करने के लिए हेरफेर कर रहे हैं जो खतरनाक है।”

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button