हेल्थ

व्यायाम और डाइट नहीं कर रही काम? वजन कम करने के लिए अपनाएं ये हैक्स

नई दिल्ली

बढ़ता वजन इन दिनों लोगों के लिए समस्या बनता जा रहा है। वजन के बढ़ने से कई तरह की परेशानियां और बीमारियों हो जाती है। ऐसे में कई लोगों के लिए वजन कम करना मुश्किल हो जाता है। कई प्रयास करने के बाद भी लोग वजन कम करने में नाकामयाब रहते हैं। ऐसे में कई ऐसी चीजें हैं, जिसको आप अपनी डाइट के साथ शामिल कर सकते हैं। चीजों का पालन करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहली बात ध्यान में रखे कि बाहर का खाना खाने और तले हुए खाने से बचें।

1)रोजाना ग्रीन टी का सेवन करना स्वास्थ के लिए अच्छा माना जाता है। सुबह ग्रीन टी पीने से पेट साफ होता है। साथ ही इसे पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। आप अपनी डाइट में ग्रीन टी को शामिल कर सकते हैं। रोजाना ग्रीन टी पीने से वजन कंट्रोल होता है और पेट कम करने में मदद मिलती है। आप दिन में 2-3 बार ग्रीन टी पी सकते हैं।

2)एलोवेरा जूस उन लोगों के लिए मददगार है, जिनका मेटाबॉलिज्म कम है। ये जूस पाचन में मदद करता है। एलोवेरा पेट, त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद है।

3)एप्पल साइडर विनेगर का सेवन करें। इन दिनों लोग एप्पल साइडर विनेगर का सेवन पतले होने के लिए करते हैं। एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद एसेटिक एसिड वजन कम करने में मदद करता है। रोजाना 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर को गरम पानी मिलाएं और पीएं। इसमें आप शहद और नमक मिलाएं। रोजाना खाली पेट एप्पल साइडर विनेगर पीने लसे वजन कम करने में मदद मिलती है।

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button