दिल्ली

COP 27: गरीब देशों को क्लाइमेट डिजास्टर पर मिल सकता है मुआवजा, मीटिंग के पहले दिन ही UN की बड़ी पहल

इस साल कई देशों ने अभूतपूर्व आपदाओं की मार झेली है, जिसे लेकर COP27 संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन के दौरान नुकसान और क्षति के मुआवजे के बारे में चर्चा हुई।

नई दिल्ली

गरीब देशों को क्लाइमेट डिजास्टर पर मुआवजा मिल सकता है। COP27 संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में पहले ही दिन इस पर चर्चा की गई। मीटिंग में जलवायु आपदाओं के कारण बड़े पैमाने पर नुकसान झेलने वाले गरीब देशों पर बात हुई और इन देशों की क्षतिपूर्ति के लिए एक अंतरराष्ट्रीय तंत्र के निर्माण पर चर्चा करने पर सहमति व्यक्त की गई। इस पहल को भारत ने भी अपना पूर्ण समर्थन दिया है।

पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा, “यह सही दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अब यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि गरीब और सबसे कमजोर देशों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसे पूरी पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ाया जाए। भारत इस कदम के पूर्ण समर्थन में है।”

इस साल कई देशों ने अभूतपूर्व आपदाओं की मार झेली है, जिसके बाद नुकसान और क्षति के मुआवजे को लेकर चर्चा हुई। इस साल यूरोप में पिछले 500 वर्षों में सबसे खराब सूखा पड़ा। वहीं, पाकिस्तान में अब तक की सबसे खतरनाक बाढ़ आई इसके अलावा, दुनिया के कई हिस्सों में व्यापक गर्मी की लहरें जैसे जलवायु परिवर्तन के मामले भी देखने को मिले।

नुकसान और क्षति के मुआवजे की मांग काफी पुरानी है, लेकिन इसे अमीर और विकसित देशों के मजबूत प्रतिरोध का सामना करना पड़ा है। साल 2013 में ऐसे मुद्दों पर चर्चा को जारी रखने के लिए विकासशील देशों और सरकारी संगठनों के द्वारा जलवायु सम्मेलन ने वारसॉ इंटरनेशनल मैकेनिज्म (WIM) की स्थापना की थी। हालांकि, इसकी प्रगति बेहद धीमी रही।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button