क्राइम

बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात, डायन बता महिला को जिंदा जलाया; घर में लगा दी आग

बिहार के गया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला को डायन बताकर घर में ही जिंदा जला दिया। बुरी तरह से झुलसी महिला की मौत हो गई। घटना सेवरा पंचायत के पचमह गांव की है।

गया

बिहार के गया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक महिला को डायन बताकर घर में ही जिंदा जला दिया। बुरी तरह से झुलसी महिला की मौत हो गई। घटना सेवरा पंचायत के पचमह गांव की है। मृतक महिला की पहचान रीता देवी के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव किया। इस घटन के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। आरोप लगा था कि रीता देवी ने उसे मार डाला है। इसे लेकर शनिवार को पंचायत भी बुलाई गई, जिसमें गांव के सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए थे। इससे पहले पंचायत में कोई निर्णय होता,  गांव के कुछ लोगों ने रीता देवी के घर पर हमला बोल दिया। रीता देवी के घर में पेट्रोल छिड़क कर लगा दी।

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button