उत्तराखंड

अग्निवीर सरहद पर लड़ेंगे लेकिन सरकार पेंशन नहीं दे रही:प्रियंका गांधी

हिमाचल के चुनावी समर में उतरीं प्रियंका, कहा- अग्निवीर सरहद पर लड़ेंगे लेकिन सरकार पेंशन नहीं दे रही

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंडी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि सीएम जयराम ठाकुर ने मंडी के लिए क्या किया है?

मंडी

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे दलों का प्रचार अभियान जोर पकड़ने लगा है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंडी में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम जयराम ठाकुर ने मंडी के लिए क्या किया है? आज 63,000 सरकारी पद खाली पड़े हैं लेकिन आपको रोजगार नहीं मिल रहा है क्योंकि उनका (भाजपा) आपको रोजगार देने का इरादा नहीं है। हर भर्ती में घोटाला है। अब आप सबको जागरूक होने की जरूरत है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि शिक्षकों की भर्ती हो या पुलिस की, हर भर्ती में घोटाला है। इस सरकार ने प्रदेश के नौजवानों के लिए क्या किया है? मौजूदा वक्त में जीएसटी और कमरतोड़ महंगाई ने लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है। हमारे युवा देश के लिए शहीद होने को तैयार हैं। वे कह रहे हैं कि हम देश की रक्षा के लिए सरहद पर खड़े होंगे लेकिन सरकार उनके लिए अग्निवीर लेकर आ रही है। सरकार कह रही है कि आपको न कोई पेंशन मिलेगी, न रैंक मिलेगी। चार साल बाद आप घर लौट जाइए।

कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि गुजरात से हिमाचल प्रदेश तक जनता भाजपा की नाकाम नीतियों से परेशान है। भाजपा की अगुवाई वाली सरकारों की नीतियां केवल उनके उद्योगपति मित्रों के लिए हैं। किसानों को उनकी फसलों की कीमतें तय करने का अधिकार नहीं है। यह उद्योगपतियों द्वारा तय किये जा रहे हैं। ऐसी परिस्थितियों में जनता को जागरूक होना पड़ेगा। यह राजनीति पिछले पांच वर्षों से जारी है। क्या आप इनको पांच साल और देंगे। क्या भाजपा ने आपसे किए गए वादों को पूरा किया है।

वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम जयराम ठाकुर पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आपसे कई वादे किए थे लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। यह समय है कि आप जयराम को ‘जय राम’ करें और राज्य में कांग्रेस की सरकार लाएं। इस बीच राहुल गांधी ने कहा कि इस सरकार में न्यायपालिका, नौकरशाही और मीडिया पर हमले हो रहे हैं। जब कांग्रेस सत्ता में लौटेगी तो सुनिश्चित करेगी कि संस्थानों में स्वतंत्रता बनी रहे।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button