15 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए जद्दोजहद करते छात्रों की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा कर बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने योगी सरकार पर निशाना साधा था।
लखनऊ
भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत सांसद वरुण गांधी आए दिन अपनी ही सरकार पर हमला बोलते रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने यूपीपेट की परीक्षा को लेकर बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। वरुण गांधी ने पीलीभीत के बरखेड़ा ब्लाक में एक जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान बीजेपी सांसद नेउत्तर प्रदेशअधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का आयोजन को लेकर कहा कि छात्र साल भर जी लगाकर पढ़ाई करते हैं, तैयारी करते हैं कि इस बार एग्जाम में बेहतरीन कर के आएंगे लेकिन बाढ़ के चलते देश में 35 लाख में से 16 लाख छात्र परीक्षा देने से वंचित रह गए।
बीजेपी सांसद ने इसका जिम्मेदार सरकार को ठहराया है। उन्होंने सरकार पर हमला बोलेते हुए आगे कहा कि क्या आपको पता है कि पिछले 5 सालों में जो रोजगार दिया गया उसमें 80 फीसदी रोजगार संविदा पर दिया गया है। इस देश में कोई भी इंसान संविदा पर काम नहीं करना चाहता है। आपको बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब वरुण गांधी अपनी ही सरकार पर हमलावर हो गए हों। वरुण गांधी बेरोजगारी के मुद्दे पर युवाओं की आवाज बनकर अपनी ही सरकार से सवाल किया करते हैं।












