मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने मेरे साथ नहीं किए इंटीमेट सीन क्योंकि…जब अन्नू कपूर के बयान पर मचा था बवाल

मुंबई

अन्नू कपूर लंबे वक्त से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं। वह कई बेहतरीन रोल कर चुके हैं। वह डिजिटल स्पेस में भी अपनी धाक जमा चुके हैं। उनका एक पुराना बयान सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में है। अन्नू कपूर प्रियंका चोपड़ा के साथ ऐतराज और सात खून माफ फिल्म में काम कर चुके हैं। सात खून माफ में वह प्रियंका चोपड़ा के 7 में से एक पति का रोल निभा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अन्नू कपूर ने उस वक्त कहा था कि प्रियंका चोपड़ा ने उनके साथ इंटीमेट सीन्स नहीं दिए क्योंकि वह देखने में अच्छे नहीं हैं। उनका यह बयान सुर्खियों में रहा था इसके बाद प्रियंका चोपड़ा का भी रिऐक्शन आया था।

प्रियंका हीरो के साथ करती हैं इंटीमेट सीन

फिल्म सात खून माफ में इरफान खान, नसीरुद्धीन शाह, नील नितिन मुकेश, जॉन अब्राहम के साथ अन्नू कपूर भी प्रियंका चोपड़ा के पति बने थे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान अन्नू कपूर के एक बयान से उनके और प्रियंका चोपड़ा के बीच वर्बल वॉर छिड़ गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अन्नू कपूर ने कहा था कि फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने उनके साथ इंटीमेट सीन करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा था कि इसकी वजह यह है कि वह अच्छे नहीं दिखते। अन्नू ने यह भी कहा था कि अगर वह हीरो होते तो प्रियंका चोपड़ा उनके साथ भी इंटीमेट सीन करतीं। प्रियंका को हीरो लोगों के साथ इंटीमेट सीन करने में दिक्कत नहीं है।

प्रियंका के जवाब के बाद कहा था, बेटा…

जब इस बात पर प्रियंका चोपड़ा का रिऐक्शन मांगा गया तो उन्होंने जवाब दिया था, अगर किसी को इंटीमेट सीन करने हैं और ऐसे चीप कमेंट्स करने हैं तो उसी तरह की फिल्म में काम करना चाहिए। उनकी फिल्म में ऐसा कोई सीन स्क्रिप्ट में नहीं था। इसके बाद जब अन्नू कपूर तक यह कमेंट पहुंचा तो उन्होंने जवाब दिया था, लोग उन्हें उनके टैलंट के बल पर जज करेंगे चाहे वह प्रियंका के पति बनें या मेरिल स्ट्रीप्स के। उन्होंने प्रियंका को सलाह दी थी, बेटा, इन सब बातों को सीरियसली मत लो।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button