मनोरंजन

पलक तिवारी से झगड़े के बाद, अजय देवगन की लाडली संग दिखे ओरी, अहान शेट्टी की एक्स गर्लफ्रेंड संग भी दिए पोज

बीते दिनों ओरी एक्ट्रेस पलक तिवारी संग झगड़े के चलते सोशल मीडिया पर छाए हुए थे और इन सबके बीच अब ओरी एक बार फिर बेस्टफ्रेंड निसा देवगन संग पार्टी करते दिखे हैं. ओरी और निसा की फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. यहां देखिए फोटोज-

नई दिल्ली.  सोशल मीडिया के चहेते ओरी इन दिनों एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं. बीते दिनों ओरी श्वेता तिवारी की बेटी और एक्ट्रेस पलक तिवारी संग अपने झगड़े और वायरल चैट के चलते खबरों में बने हुए थे. पलक संग झगड़े की वजह से ओरी को सोशल मीडिया यूजर्स के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा था. इन सब के बीच अब ये सोशल मीडिया सेंसेशन एक बार फिर अपनी बेस्टफ्रेंड निसा देवगन संग पार्टी करते दिखे हैं. अजय देवगन और काजोल की लाडली निसा और ओरी काफी करीबी दोस्त हैं और ये दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ पार्टी करते नजर आते हैं.

ओरी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर निसा संग फोटोज शेयर की हैं जिनमें ये दोनों पोज करते दिख रहे हैं. फोटो में ओरी ग्रीन और ग्रे शेड का स्वेटर पहने दिखे तो वहीं निसा ऑरेंज-पर्पल कलर की ड्रेस पहने नजर आईं.  ओरी और निसा की इन फोटोज में एक और शख्स मौजूद हैं जिन्होंने सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींचा है.

यहां देखें फोटोज 

Orhan Awatramani, Nysa Devgan, Bollywood, Orry, Orry Nysa Devgan Photos, Orry Nysa Devgn Dinner Party, Orry Instagram, Orhan Awatramani Celebs Friends, what does Orhan Awatramani aka orry do for living, what is orry occupation, what does orry do, orry nysa devgn photo, orry nysa devgn photos, orry nysa devgn party photos, Nysa Devgn Viral Photos, Ajay Devgn daughter Nysa Devgn, Bollywood News

ये शख्स और कोई नहीं बल्कि सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की एक्स गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ हैं.  तान्या भी ओरी और निसा संग खाना खाते और कैमरा के लिए पोज देते दिख रही हैं. बता दें, बीते दिनों खबर आई थी कि लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद अब तान्या श्रॉफ और अहान शेट्टी का ब्रेकअप हो गया है. हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई टिप्पणी नहीं की थी.

Orhan Awatramani, Nysa Devgan, Bollywood, Orry, Orry Nysa Devgan Photos, Orry Nysa Devgn Dinner Party, Orry Instagram, Orhan Awatramani Celebs Friends, what does Orhan Awatramani aka orry do for living, what is orry occupation, what does orry do, orry nysa devgn photo, orry nysa devgn photos, orry nysa devgn party photos, Nysa Devgn Viral Photos, Ajay Devgn daughter Nysa Devgn, Bollywood News

अब अगर ओरी की बात करें तो वह बॉलीवुड सितारों और स्टारकिड्स संग पार्टी करने के लिए ही जाने-जाते हैं. वह जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे, निसा देवगन सहित अन्य कई एक्टर्स संग पार्टी करते दिखते हैं.

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button