देश

केंद्र की बीजेपी नीत सरकार कुछ गिने चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है, यह जनता की भलाई नहीं चाहती।: प्रियंका गांधी

जयपुर: प्रियंका ने केंद्र सरकार पर बोला जोरदार हमला, ‘महंगाई हटाओ महारैली’ में PM मोदी से पूछे कई तल्ख सवाल

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने राजस्थान  के जयपुर में कांग्रेस की बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ ‘महंगाई हटाओ महारैली’ में भाग लिया। इस महारैली में प्रियंका ने केंद्र की मोदी सरकार पर धारधार हमला बोलते हुए कई तीखे सवाल किए।

प्रियंका ने रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमले किए। प्रियंका ने कहा कि केंद्र की बीजेपी नीत सरकार कुछ गिने चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है, यह जनता की भलाई नहीं चाहती।

जयपुर रैली में प्रियंका ने कहा- आज सरसो तेल 200 रुपए का मिल रहा है  

रैली में प्रियंका गांधी ने कहा, ‘’आज रसोई गैस एक हजार, सरसो तेल 200 रुपए का मिल रहा है और पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। आप यहां इसलिए आए हैं, क्योंकि आपका रोजाना का जीवन मुश्किल हो गया है। एक सरकार होती है जो जनता का भला करती है। एक सरकार होती है, जिसका मकसद भ्रष्टाचार और लूट होता है।’’

सरकार सिर्फ एक उद्योगपति का उद्योग लगाने के लिए ये सब कर रही है- प्रियंका  

 

प्रियंका ने कहा, ‘’सरकार सिर्फ एक उद्योगपति का उद्योग लगाने के लिए ये सब कर रही है। इसी सरकार के मंत्री के बेटे ने गाड़ी के पहिए के नीचे किसानों को कुचल दिया। मैं उनकी विधवाओं से मिली. वे कहती हैं कि हमें इस सरकार में न्याय की उम्मीद नहीं है। वह मंत्री अब भी अपने पद पर है. यूपी में सरकार हजारों करोड़ सिर्फ विज्ञापनों पर खर्च कर रही है, लेकिन किसानों को खाद नहीं दे पा रही है। केंद्र सरकार झूठ, लालच और लूट की सरकार है।’’

प्रियंका बोली- मोदी 70 सालों की बात करते हैं, वो अपने 7 सालों का हिसाब दें 

प्रियंका ने कहा, ‘’सरकार हजारों करोड़ विज्ञापन में खर्च कर रही है, लेकिन किसानों को खाद नहीं दिलवा रही। जो सरकार केंद्र में है वो आप के लिए काम नहीं कर रही है, ये सरकार सिर्फ कुछ लोगों के लिए काम कर रही है। मोदी 70 सालों की बात करते हैं, वो अपने 7 सालों का हिसाब दें। प्रधानमंत्री दुनिया भर में भ्रमण करते हैं, लेकिन दस किलोमीटर चलकर किसानों से मिलने नहीं जा सके।’’

बता दें कि कांग्रेस ने इस महारैली को आयोजित करके केंद्र की भाजपा सरकार को चारों तरफ से घेरने की पुरजोर कोशिश की है। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद थे।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button