क्राइम

प्यार या ‘पागलपन’? दिल्ली, दुमका, यूपी हर तरफ बेटियों से दरिंदगी क्यों; काजल, अंकिता सबकी एक कहानी

तरा में नाबालिग लड़की पर घर में सोते वक्त एसिड फेंका गया था। बच्ची का इलाज रांची के रिम्स अस्पताल में चल रहा था। इस मामले के आरोपी संदीप भारती को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

नई दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 11 साल की एक लड़की को गोली इसलिए मारी गई क्योंकि अमानत अली उससे प्यार करता था लेकिन लड़की उसे पसंद नहीं करती थी। झारखंड की राजधानी दुमका में अंकिता को इसलिए जिंदा जलाया गया क्योंकि उसे शाहरुख का प्यार कबूल नहीं था। प्यार में सनकी आशिकों के पागलपन की शिकार बन रही कई बेटियों की कहानी एक जैसी ही है।

सवाल यह है कि आखिर क्यों शहर-शहर बेटियों पर यह कहर बरपाया जा रहा है। इन बेटियों की सुरक्षा आखिर कैसे होगी? सवाल यह भी है कि क्यों आखिर युवाओं की मानसिकता इतनी हिंसक होती जा रही है? और जिसे वो प्यार कहते हैं उसमें वो इतनी दरिंदगी क्यों कर रहे हैं?

25 अगस्त को दिल्ली में 11वीं की एक छात्रा जब स्कूल से घर लौट रही थी तब तीन बाइक सवार युवकों ने उसका पीछा किया। लड़की जैसे ही संगम विहार पहुंची उनमें से एक ने उसे गोली मार दी। पुलिस ने अरमान अली को पकड़ा और फिर पवन और बॉबी भी पकड़े गये। पता चला कि 19 साल का अरमान लड़की को जान से मारने की ख्वाहिश रखता था क्योंकि उसने उससे बातचीत बंद कर दी थी।

अंकिता से हैवानियत

हैवान बन रहे युवा मन की एक कहानी हाल ही में दुमका में भी सामने आई है। यहां नाबालिग अंकिता को पेट्रोल डाल कर जिंदा जला दिया गया। 23 अगस्त की रात शाहरुख और उसके एक साथी छोटू ने घर में सो रही लड़की पर पेट्रोल डाल जिंदा जला दिया। 5 दिनों तक जिंदगी की जंग लड़ने के बाद अंकिता यह लड़ाई हार गई। पता चला कि शाहरुख 2 साल से लड़की को परेशान कर रहा था लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की थी।

 लड़की का गला काटा

मध्य प्रदेश के खंडवा में सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार के चलते एक युवती के घर में घुस कर चाकू से उसका गला रेत दिया था। घायल युवती की बहन मनीषा ने बताया कि था मैं सिलाई का काम करती हूं। सोमवार को मेरे माता-पिता मौसी के यहां कार्यक्रम में गए थे।

घर में मैं और मेरी बहन भूरी मौजूद थी। तभी बबलू पिता रामदास अचानक घर में घुसा ओर मेरी बहन भूरी से बोला कि मैं तुझसे से प्यार करता हूं और शादी करना चाहता हूं। मेरी बहन भूरी ने मना किया तो बबलू ने हाथ में लिए चाकू से जान से मारने की नियत से बहन के गले पर हमला कर दिया और वहां से भाग गया।

लड़की पर फेंका तेजाब

झारखंड के चतरा में नाबालिग लड़की पर घर में सोते वक्त एसिड फेंका गया था। बच्ची का इलाज रांची के रिम्स अस्पताल में चल रहा था। इस मामले के आरोपी संदीप भारती को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोप है कि संदीप लड़की पर जबरन उससे बातचीत करन का दबाव बना रहा था।

अलीगढ़ में लड़की को जलाने की कोशिश

बीते दिनों ही उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में दुकान से काम कर घर लौट रही एक युवती के ऊपर पड़ोसी युवक ने पेट्रोल फेंक कर जलाने की कोशिश की थी। वह पेट्रोल फेंक ही पाया था कि तभी युवती के शोर मचाने लगी। फिर आरोपी फरार हो गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। खुलासा हुआ था कि आरोपी लड़की से छेड़खानी करता था।

जाहिर है हाल के दिनों में देश के अलग-अलग राज्यों में बेटियों से दरिंदगी के मामले बढ़े हैं। प्यार के नाम पर लड़कियों से वहशीपन करने वालों पर कानून का शिकंजा कसता तो अवश्य है लेकिन दरिंदगी की ऐसी घटनाएं कम नहीं होती हैं।

 

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button