‘मैं तुझसे प्यार करता हूं, शादी करनी है’ इनकार पर लड़की का गला रेता; अब MP में झारखंड जैसा कांड

सभी राज्य

Loading

घर मे मैं और मेरी बहन भूरी मौजूद थी। तभी बबलू पिता रामदास अचानक घर में घुसा ओर मेरी बहन भूरी से बोला कि मैं तुझसे से प्यार करता हूं और शादी करना चाहता हूं। लड़की के इनकार करने पर उसने हमला कर दिया।

,खंडवा
खंडवा में सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार के चलते एक युवती के घर में घुस कर चाकू से उसका गला रेत दिया। आरोपी युवक को हाल ही में अनुकंपा के आधार पर कोटवार की नौकरी मिली थी। घायल युवती को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवती के पिता ने आरोप लगाया कि कोटवार नशे का आदि  है।  वह शराब, गांजे का नशा कर गांव में उत्पात मचाता है।

खंडवा जिले के मूंदी थाना अंतर्गत  बांगरदा ग्राम  में 18 वर्षीय युवती भूरी सोमवार दोपहर के समय घर पर अकेली थी। पूरा परिवार पास के गांव भमोरी में पगड़ी के कार्यक्रम में गया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर एकतरफा प्यार में पागल कोटवार बबलू युवती के घर में दीवार कूदकर घुसा। उसके पास धारदार चाकू था।जिससे उसने युवती का गला रेत दिया।

पिता से हुआ था विवाद

घायल युवती को तत्काल मूंदी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से गंभीर हालात होने पर उसे खंडवा जिला अस्पताल रेफर किया गया।  घायल युवती के पिता अमनसिंह का कहना है कि आरोपी कोटवार नशेड़ी है। कुछ दिनों पहले मेरे से उसका विवाद हुआ था। उस वक्त समझा-बूझा कर मामला सुलझा लिया गया था। लेकिन उसने पुराने झगड़े का बदला उसने मेरी बेटी से लिया। आरोपी पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।