Fabulous Lives of Bollywood Wives 2 का प्रोमो जारी, इस बार ड्रामा की डबल डोज

#Fabulous Lives of Bollywood Wives सीजन 2 का नया प्रोमो जारी हो गया है। इस प्रोमों में गौरी खान और करण जौहर नजर आ रहे हैं। करण जौहर और गौरी खान की झलक ने इस सीरीज के लिए दर्शकों की एक्साइटमेंट को दोग
नई दिल्ली
#Fabulous Lives of Bollywood Wives सीजन 2 का पहला प्रोमो जारी हो गया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज इस सीरीज का ये दूसरा सीजन है। बता दें जारी प्रोमो में भावना पांडे, गौरी खान और करण जौहर की चिटचैट के कुछ सीन्स शामिल किए गए हैं।
गाया जा सकता है।
प्रोमो में गौरी खान और करण जौहर की जुगलबंदी
फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स 2 के प्रोमो ने शो के लिए उत्साह को दोगुना कर दिया क्योंकि इसमें शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और फिल्ममेकर करण जौहर की मौजूदगी को दिखाया गया है। इससे पहले भी सीरीज के पहले सीजन में इन दोनों दिग्गजों को कुछ स्पेशल सेगमेंट दिखाया गया था। शो के नए प्रोमो को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम अकाउंट में लिखा, ‘एक्सक्यूज मी, मुझे केवल उसी सलाह की जरूरत जो कि मेरी खुद की है..#FabulousLivesOfBollywoodWives.
फिर शो ऑफ होगी बॉलीवुड Wives की हाई प्रोफाइल लाइफ
कुछ दिन पहले फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स का ट्रेलर रिलीज किया गया था। ट्रेलर को शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स इंडिया ने कैप्शन दिया: ‘देयर यू गो! शानदार दिवा और उनका हाई प्रोफाइल लाइफस्टाइल हमें ग्लैम और गॉसिप से रूबरू कराने के लिए वापस आ गया है! #FabulousLivesOfBollywoodWives का ट्रेलर अब आउट हो गया है! 2 सितंबर को #FLOBW का सीज़न 2 देखें।’ ट्रेलर में बादशाह, करण जौहर, बॉबी देओल, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, गौरी खान और अनन्या पांडे भी नजर आए थे।




