Independence day: क्या देश से जुड़े इन सवालों के जवाब दे पाईं दिव्यांका? देखें वीडियो

मनोरंजन

टीवी इंडस्ट्री की सबसे चहेती एक्ट्रेस Divyanka Tripathi ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपने फैन्स के लिए एक खास वीडियो शेयर किया है। दिव्यांका इस वीडियो में Independence day स्पेशल क्वीज गेम खेलती नजर

नई दिल्ली

आजादी के जश्न के मौके पर बॉलीवुड और टीवी सिलेब्स सोशल मीडिया पर अपना कंटेंट पोस्ट कर खुशी जाहिर करते नजर आ रहे हैं। टीवी क्वीन दिव्यांका त्रिपाठी ने भी Independence day के खास मौके पर फैन्स के लिए मजेदार वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिव्यांका इंस्टाग्राम पर एक गेम खेलती नजर आ रही हैं। ये गेम है Independence day क्वीज का लेकिन इसमें सवाल गणतंत्र दिवस से संबधित पूछे जा रहे हैं। आइए देखें क्या इस क्वीज गेम में दिव्यांका सफल हुई है नहीं?

इसका मतलब ये नहीं कि स्वतंत्रता दिवस पर गणतंत्र दिवस के सवाल नहीं आएंगे
Independence day के मौके पर बॉलीवुड और टीवी सिलेब्स अपने अपने अंदाज में सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर जो लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है इस वीडियो में वह देश के संविधान और बाकी मुद्दों से जुड़े सवालों के जवाब देती नजर आ रही हैं। दिव्यांका ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा है, आइए इस वीडियो में पूछे गए सवालों के जवाब देकर जानें कितने बड़े देशभक्त हैं आप और अपने देश को कितना जानते हैं? इसके अलावा दिव्यांका ने आगे लिखा है, ऐसा बिलकुल नहीं है कि परीक्षा में स्वतंत्रता दिवस पर आपसे गणतंत्र दिवस से जुड़े सवाल नहीं पूछे जाएंगे…

आपको बता दें कि दिव्यांका ने सभी सवालों के सही जवाब देकर ये साबित कर दिया कि वह सच्ची देशभक्त हैं। 5 सवालों सही जवाब देकर पूरे मार्क्स स्कोर करने वाली एक्ट्रेस ने वीडियो के आखिर में सैल्यूट कर अपनी देशप्रेम की भावना को जाहिर किया। देखें ये वीडियो