उत्तरप्रदेश

दिल्ली से UP तक ‘गायब’ लोग… 1 लाख से ज्यादा हुए लापता, अब जौनपुर की 3 बहनें अचानक लापता — सिस्टम पर बड़े सवाल!

देशभर में बढ़ते लापता मामलों के बीच उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक और चिंताजनक घटना सामने आई है। सुरेरी थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव की रहने वाली 3 लड़कियां घर से निकलने के बाद रहस्यमय तरीके से लापता……

Jaunpur

देशभर में बढ़ते लापता मामलों के बीच उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक और चिंताजनक घटना सामने आई है। सुरेरी थाना क्षेत्र के कमरुद्दीनपुर गांव की रहने वाली 3 लड़कियां घर से निकलने के बाद रहस्यमय तरीके से लापता हो गईं। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, कमरुद्दीनपुर गांव निवासी शिल्पी चौहान (19 वर्ष), शिवांगी चौहान (18 वर्ष) — दोनों पुत्रियां कृपा शंकर चौहान और उनकी चचेरी बहन रिया चौहान (11 वर्ष) — पुत्री रवि शंकर चौहान 3 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे घर से निकली थीं। उन्होंने परिवार से कहा था कि वे बाजार जाकर आधार कार्ड की फोटोकॉपी कराकर वापस आ जाएंगी। लेकिन देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटीं तो परिवार को चिंता होने लगी।

परिजनों ने की तलाश, नहीं मिला कोई सुराग
परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन तीनों लड़कियों का कोई पता नहीं चला। इसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने दर्ज किया केस, तलाश जारी
सूचना मिलते ही सुरेरी थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्र ने बताया कि पुलिस टीमों को सक्रिय कर संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू कर दी गई है। आसपास के बाजार, रास्तों और अन्य स्थानों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द से जल्द तीनों लड़कियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button