अनिल कपूर के पिता का किरदार निभाएंगे करीना के बेटे तैमूर अली खान, जानें डिटेल्स

एक शो में अनिल कपूर ने कहा कि करीना कपूर खान(Kareena Kapoor Khan) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) उनके पिता का किरदार निभाने वाले हैं। इस बात से हर कोई हैरान है और बात वायरल हो गई है।
मुंबई
बॉलीवुड के ‘फॉरेवर यंग’ एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) खूब खबरों में रहते हैं। एक ओर जहां अपने लुक्स और फिटनेस को लेकर अनिल चर्चा में रहते हैं तो दूसरी ओर फिल्मों में अपनी एक्टिंग के लिए भी तारीफें लूटते हैं। इस बीच ‘झक्कास’ एक्टर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां कहा जा रहा है कि करीना कपूर खान(Kareena Kapoor Khan) के बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) एक फिल्म में अनिल कपूर के पिता का किरदार निभाने वाले हैं।
अनिल के दोस्त हैं तैमूर
दरअसल हाल ही में अमेजन मिनी टीवी के शो ‘केस तो बनता है’ (Case Toh Banata Hai) में अनिल कपूर पहुंचे, जहां उन्होंने वरुण शर्मा और रितेश देशमुख के साथ खूब मस्ती की। इस दौरान रितेश ने अनिल से पूछा कि बॉलीवुड में उनके कौन- कौन दोस्त हैं? इस पर अनिल कहते हैं, ‘अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान के साथ साथ ही रणबीर कपूर, रणवीर सिंह, उनके बेटे हर्षवर्धन कपूर और तैमूर अली खान उनके अच्छे दोस्त हैं।’
अनिल के पिता बनेंगे तैमूर
इसके बाद मजाक मजाक में अनिल कपूर ने आगे कहा, ‘मैं और तैमूर काफी फ्रेंडली हैं और इन दिनों हम साथ में ही एक फिल्म में काम कर रहे हैं, जिस में तैमूर अली खान मेरे पिता के रोल में नजर आएंगे।’दरअसल ये सारा हंसी मजाक अनिल कपूर के हमेशा यंग दिखने को लेकर चल रहा था, जिसपर ये बात कही गई। शो में मजाक में रितेश ने ये भी कहा कि आज तक अनिल कपूर का वोटर कार्ड नहीं है क्योंकि वो आज तक 18 के नहीं हुए हैं।
अनिल कपूर के प्रोजेक्ट्स
बता दें कि अनिल कपूर अपने बेहतरीन लुक्स के लिए जाने जाते हैं। अनिल कपूर फॉरएवर यंग लुक्स को लेकर तारीफें लूटते हैं और अक्सर इससे जुड़े कई जोक्स वायरल होते हैं। बात अनिल के प्रोजेक्ट्स की करें तो वो अब भी सिनेमा में काफी एक्टिव हैं। अनिल कपूर हाल ही में फिल्म जुग जुग जियो में नजर आए थे, जिसके बाद अब उनके खाते में रणबीर कपूर के साथ एनिमल, ऋतिक रोशन के साथ फाइटर और सलमान खान के साथ नो एंट्री में दिखाई देने वाले हैं।