विराट कोहली का लॉर्ड्स ड्रेसिंग रूम से निकलने का वीडियो हुआ वायरल, सीढ़ियों पर चलते हुए उठाया कॉलर, फैंस बोले- लॉर्ड्स में किंग

खेल

विराट कोहली भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे वनडे मैच के दौरान क्रीज पर ज्यादा देर नहीं टिक सके, लेकिन उनका लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर बल्लेबाजी के लिए उतरते समय का वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

नई दिल्ली

स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में एक बार फिर अच्छी शुरुआत मिलने के बाद अपना विकेट गंवा दिया। खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद का शिकार बने। ग्रोइन की चोट के कारण पहले वनडे से बाहर रहने के बाद कोहली ने दूसरे वनडे में वापसी की लेकिन 16 रन ही बना सके। इससे पहले टी20 सीरीज में उन्होंने 1 और 11 रन बनाये थे, जिसके बाद कपिल देव जैसे धुरंधरों ने कहा था कि उसे टीम से बाहर क्यो नहीं किया जा सकता।
कोहली भले ही दूसरे वनडे में बड़ी पारी नहीं खेल सके हो। लेकिन लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर बल्लेबाजी के लिए ड्रेसिंग रूम से निकलकर मैदान पर जाने का उनका एक वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

दरअसल लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कोहली प्रतिष्ठित लॉर्ड्स पवेलियन से होते हुए बल्लेबाजी करने के लिए बाहर निकलते दिख रहे हैं। विराट इस समय फॉर्म में नहीं हैं, लेकिन इसके बावजूद फैंस उनको बल्लेबाजी के लिए आते देख उत्साहित हो जाते हैं।

भारतीय कप्तान विराट कोहली के आउट होने के बाद पूर्व कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। होम ऑफ क्रिकेट द्वारा शेयर वीडियो में कोहली ने चेंजिंग रूम से बाहर निकलते समय सीढ़ियों से नीचे उतरते ही अपना कॉलर ऊपर कर लिया और फिर ग्राउंड की ओर निकले।

कोहली का नाम अभी तक लॉर्ड्स ऑनर्स बोर्ड में शामिल नहीं हुआ है। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच उनके लिए बेहतरीन मौका था। लेकिन कोहली 23 गेंदों पर 16 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली ने अच्छी शुरुआत की। अपने शुरुआती 14 गेंदों में ही उन्होंने तीन चौके जड़ दिए थे। इस बीच भारतीय टीम के दूसरे छोर से विकेट गिरते जा रहे थे और कोहली भी खराब शॉट खेलकर पवेलियन लौट गए। अब तक के दौरे पर कोहली ने 11, 20, 1, 11 और 16 के स्कोर बनाए हैं। उनके कैलिबर के खिलाड़ी के लिए ये आंकड़े झूठे लगते हैं। और यही वजह है कि टीम में उनके फॉर्म और स्थान के बारे में सवाल उठने लगे हैं। ।