Breaking News

मौजूदा समय में ‘अधिनायकवादी व्यवस्था’ के जरिये देश की आवाज को दबाया जा रहा है। :राहुल गांधी

राहुल गांधी का दावा, कहा- अधिनायकवादी व्यवस्था’ के जरिये देश की आवाज को दबाया जा रहा है

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दावा किया है कि मौजूदा समय में ‘अधिनायकवादी व्यवस्था’ के जरिये देश की आवाज को दबाया जा रहा है। उन्होंने, अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जीवन पर भारतीय युवा की ओर से आयोजित एक फोटो प्रदर्शनी के संदर्भ में जारी वीडियो में यह टिप्पणी की।

कांग्रेस नेता ने इस वीडियो में कहा, ‘‘मुझे याद है कि अपने पिता के साथ यात्रा के दौरान मैं यह पाता था कि ये दौरे सिर्फ लोगों के साथ जुड़ने के लिए नहीं होते थे, बल्कि ये लोगों की जरूरतों को समझने की कोशिश थी और लोग जो कहना चाहते थे, उसे वह सुनते थे।’’

जनता से मिलते हुए राजीव गांधी की एक तस्वीर की ओर इशारा करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘‘वह लोगों की भीड़ में पहुंच कर उनकी बात सुनते थे और कहते थे कि उनकी बात का समाधान इस माध्यम से निकाला जा सकता है।’’ राहुल गांधी के मुताबिक, ‘‘यह सफर था जिसमें वह लोगों को सुनने के लिए जाते थे और उन माध्यमों को देखते थे जिनसे राष्ट्र की आवाज को हकीकत में तब्दील किया जा सकता था।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘निश्चित तौर पर आज भी वह आवाज तेज है, लेकिन उसे बोलने नहीं दिया जा रहा है। इस आवाज को मीडिया और अधिनायकवादी व्यवस्था के जरिये कुचला जा रहा है।

यह कोई अकेले व्यक्ति की आवाज नहीं है। जब लाखों लोग एक साथ बोलते हैं तो उसमें ताकत होती है।’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आज की राजनीति की त्रासदी यह है कि मीडिया, व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक की दुनिया में बुनियादी तौर पर आवाज को दबाया जा रहा है।’’

 

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button