क्राइम

नाबालिग लड़की से गैंगरेप की कीमत 1 लाख, आरोपियों ने परिजनों से कर लिया सौदा; इकरारनामा भी लिखवाया

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का अपहरण कर उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया था। इस दिन नाबालिग लड़की एक शादी समारोह में गई थी। बताया जा रहा है कि यहां चार लोगों ने मिलकर लड़की को किडनैप किया।

,जशपुर

छत्तीसगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों ने गैंगरेप की कीमत 1 लाख रुपये लगाई। पीड़िता के परिजनों से सौदा तय भी हो गया। अब इस मामले के खुलासे के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। जशपुर जिले में गैंगरेप की सौदेबाजी की चर्चा हो रही है। शुक्र है कि ग्रामीणों ने खुद पुलिस को इस भयानक वारदात के बारे में बता दिया। जिसके बाद अब कार्रवाई की जा रही है।

यहां की ASP प्रतिभा पांडे ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा, ’16 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप का आरोप है। घटना 9 जुलाई की है। लेकिन मामले को शांत करने के लिए 1 लाख रुपये का लेनदेन किया जा रहा था। हम परिवार तक पहुंच गए और हमने पीड़िता का मेडिकल करवाया है। आरोपी हिरासत में हैं और आगे की जांच की जा रही है।’

किडनैप कर जंगल में किया सामूहिक दुष्कर्म

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता का अपहरण कर उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया था। इस दिन नाबालिग लड़की एक शादी समारोह में गई थी। बताया जा रहा है कि यहां चार लोगों ने मिलकर लड़की को किडनैप कर लिया था। इसके बाद जंगल में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

सौदेबाजी के बाद लिखवाया इकरारनामा

लड़की के साथ मारपीट भी की गई थी। किसी तरह लड़की जब अपने घर पहुंची थी तब परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की को असहनीय पीड़ा देने वाले आरोपियों ने इसके बाद उसके परिजनों से मुलाकात कर 1 लाख रुपये में मामले को रफा-दफा करने का सौदा तय किया। एक इकरारनामा भी इस संबंध में आरोपियों की तरफ से लिखवाया गया था।

बताया जा रहा है कि जब गांव वालों को इस बात की भनक लगी तब उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दे दी। जिसके बाद अब चारों आरोपी कानून के शिकंजे में हैं।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button