मनोरंजन

आर्यन खान को क्लीन चिट मिलने पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- ‘शाहरुख का दर्द समझ सकता हूं’

आर्यन खान को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने क्रूज ड्रग्स केस में शुक्रवार को क्लीन चिट दे दी है। इस पूरे मामले पर दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यह बहुत कम है और बहुत देर हो चुकी है।

मुंबई

आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स केस में क्लीन चिट मिल गई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने अपनी चार्जशीट में कहा कि आर्यन के खिलाफ कोई सबूत नहीं है। एनसीबी ने अक्टूबर 2021 में एक क्रूज पर छापेमारी कर आर्यन को गिरफ्तार किया था। वह करीब एक महीने तक जेल में रहे थे। आर्यन को क्लीन चिट मिलने के बाद अब जांच एजेंसी पर सवाल उठने लगे हैं। इस पूरे मामले पर दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यह बहुत कम है और बहुत देर हो चुकी है। उन्होंने आगे जोड़ा कि शाहरुख के बेटे होने के नाते आर्यन को निशाना बनाया गया।

‘हमेशा एक्टर को किया सपोर्ट’

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि वो शाहरुख और आर्यन दोनों का सपोर्ट करते हैं। स्टारकिड ने एक बड़ी कीमत चुकाई है। बॉम्बे टाइम्स के साथ एक इंटरव्य में शत्रुघ्न सिन्हा कहते हैं, ‘ऐसा लगता है मेरा स्टैंड अब सही साबित हो गया है। मैंने आर्यन ही नहीं बल्कि शाहरुख खान को भी सपोर्ट किया। वह शाहरुख खान होने की कीमत चुका रहे थे। सरकार की यह कार्रवाई या प्रतिक्रिया निश्चित रूप से बहुत प्रशंसनीय है लेकिन साथ ही मैं यह कहना चाहूंगा कि ऐसा लगता है कि यह बहुत कम है और बहुत देर हो चुकी है

बिना किसी सबूत के और बिना किसी उचित जांच के एक निर्दोष लड़के को फंसाने और  उसे सलाखों के पीछे भेजने में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जिससे भविष्य में उन्हें ऐसा कदम उठाने से पहले एक हजार बार सोचना पड़े।

‘बदले की राजनीति’

शत्रुघ्न सिन्हा ने एनसीबी अधिकारियों पर कहा, ‘उन्होंने आर्यन को सिर्फ इसलिए पीड़ित किया क्योंकि वह भारत के सबसे लोकप्रिय अभिनेता शाहरुख खान के बेटे हैं। यह बदले की राजनीति लगती है। यह स्वीकार्य नहीं है। खासकर एनसीबी जैसे हाई प्रोफाइल संस्थान। मैं उस दर्द, पीड़ा और बेबसी को समझ सकता हूं जिससे शाहरुख खान गुजरे होंगे।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button