मनोरंजन

Pushpa 2 का बजट उड़ा देगा होश, अल्लू अर्जुन ले रहे हैं इतनी तगड़ी फीस?

Pushpa 2 Budget: साउथ फिल्में इन दिनों सुर्खियों बनी हुई हैं। पुष्पा पार्ट 1 की सक्सेस के बाद लोग इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बार फिल्म काफी तगड़े बजट में बन रही है।

मुंबई
साउथ फिल्मों ने बीते कुछ वक्त में जबरदस्त चर्चा बटोरी है। इनमें से एक फिल्म पुष्पा भी है। पुष्पा का पार्ट 1 दर्शकों को खूब पसंद आया। सबसे इंट्रेस्टिंग बात है कि हिंदी बेल्ट में मूवी ने तगड़ी कमाई की। अब लोग पुष्पा 2 का इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स बता चुके हैं कि पुष्पा द रूल पर काम शुरू हो चुका  है। इससे जुड़े कई अपडेट्स आते रहते हैं। अब खबर है कि पुष्पा 400 करोड़ के तगड़े बजट में बन रही है। इसके अलावा अल्लू अर्जुन की फीस की बात करें तो बताया जा रहा है कि यह उनकी अब तक की सबसे ज्यादा फीस होगी।

अल्लू अर्जुन ले रहे हैं इतनी फीस?

पुष्पा द राइज की जबरदस्त पॉप्युलैरिटी के बाद दर्शक पुष्पा द रूल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर तरह-तरह की खबरें आ रही हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, पुष्पा 2 का बजट 400 करोड़ रुपये होगा। वहीं अल्लू अर्जन ने फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये फीस ली है। अगर ऐसा है तो यह उनकी अब तक की सबसे ज्यादा फीस है।

पुष्पा पार्ट 1 में ली थी इतनी फीस

पुष्पा पार्ट 1 का बजट 200-250 करोड़ रुपये था। रिपोर्ट्स थीं की अल्लू अर्जुन ने इसके लिए 35 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। पुष्पा का सेकंड पार्ट साल 2023 में रिलीज होगा। इस पर काम चल रहा है। पुष्पा पार्ट 1 दिसंबर 2021 में रिलीज हुई थी। मेकर्स ने बताया था कि इसका दूसरा भाग भी दिसंबर में रिलीज होगा। बीते दिनों खबरें थीं कि केजीएफ 2 की सफलता के बाद मेकर्स ने पुष्पा 2 की स्क्रिप्ट में बदलाव करने का फैसला लिया है। हालांकि प्रोड्यूसर वाई रविशंकर ने बताया था कि उनके पास बढ़िया स्क्रिप्ट है। इसे बदलने की जरूरत नहीं है।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button