दिल्ली

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत रेकार्ड स्तर पर, कई शहरों में कीमत एक हजार के पार

इस बढ़ोतरी के बाद पटना में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1089.50 रुपए का हो गया है। लखनऊ में यह 1037.50 रुपए का हो गया है। पंजाब में इसकी कीमत 1035.00 रुपए हो गई है।

नई दिल्ली

खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में शनिवार को 50 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई। इस तरह रसोई गैस सिलेंडर के दाम रेकार्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की ईंधन वितरक कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की। एलपीजी सिलेंडर के दाम में यह वृद्धि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस कीमतों में जारी तेजी के बीच की गई है।

इससे पहले मार्च 2022 में सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। वहीं, इस महीने वाणिज्यिक इस्तेमाल के गैस सिलेंडर की कीमत में 102 रुपए की वृद्धि की गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एलपीजी का 14.2 किलोग्राम वाला सिलेंडर 999.50 रुपए का हो गया है। यह रसोई गैस सिलेंडर के दाम का रेकार्ड स्तर है।

एलपीजी के बढ़ते दामों के खिलाफ प्रदर्शन करते लोगों की तस्वीर

 

इस बढ़ोतरी के बाद पटना में 14.2 किलोग्राम घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1089.50 रुपए का हो गया है। लखनऊ में यह 1037.50 रुपए का हो गया है। पंजाब में इसकी कीमत 1035.00 रुपए हो गई है। छह सप्ताह के भीतर एलपीजी सिलेंडर के दाम में की गई यह दूसरी वृद्धि है। इसके पहले 22 मार्च को भी ईंधन कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपए की वृद्धि की थी। मई की शुरुआत में सरकार ने वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले गैस सिलेंडर के दाम में भी 102.50 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी की थी।

 

इस बढ़ोतरी के दाम दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमत 2355.50 रुपए हो चुकी है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 22 मार्च को सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपए की वृद्धि की गई। इससे पहले छह अक्तूबर 2021 के बाद घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था। घरेलू रसोई गैस की कीमतें स्थानीय करों के कारण एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग होती हैं।

 

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button