केंद्र की मानेंगे तो प्यासी रह जाएगी 13 जिलों की जमीन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कही बड़ी बात

राजस्थान

परियोजना से संबधित सभी मापदंड केन्द्रीय जल आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप ही रखे गये थे। गहलोत ने केंद्रीय जलशक्ति द्वारा ईआरसीपी डीपीआर को लेकर कही जा रही बातों पर आश्चर्य जताया है।

जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना घोषित करने में कोई अड़चन नहीं है। उन्होंने कहाकि परियोजना से संबधित सभी मापदंड केन्द्रीय जल आयोग के दिशा निर्देश के अनुरूप ही रखे गये थे। गहलोत ने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत द्वारा ईआरसीपी डीपीआर को लेकर कही जा रही बातों पर आश्चर्य जताया है।