खेल

IPL 2022: जानें कौन है कुमार कार्तिकेय सिंह? जिन्हें बीच आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने किया साइन

नई दिल्ली

आईपीएल 2022 में पहली जीत को तरस रही Mumbai Indians की टीम में कुमार कार्तिकेय सिंह की एंट्री हुई है। उन्हें चोटिल मोहम्मद अरशद खान के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया है। कुमार कार्तिकेय सिंह घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेर्श की ओर से खेलते हैं और मुंबई ने उन्हें 20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है।

आईपीएल की प्रेस रिलीज के अनुसार “मुंबई इंडियंस (MI) ने टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 में चोटिल मोहम्मद अरशद खान के रिप्लेसमेंट के रूप में कुमार कार्तिकेय सिंह को साइन किया है। कुमार कार्तिकेय सिंह, जो घरेलू क्रिकेट में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं, उन्होंने अब तक 9 प्रथम श्रेणी मैच 19 लिस्ट ए गेम्स और 8 टी20 मैचों में क्रमशः 35, 18 और 9 विकेट लिए हैं। बाएं हाथ का स्पिनर INR 20 लाख की कीमत पर मुंबई इंडियंस में शामिल होगा। मुंबई इंडियंस 30 अप्रैल को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी।”

प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने वाली पहली टीम बनी मुंबई इंडियंस

अभी तक आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम का तो पता नहीं चला है, मगर इसका पता जरूर चल गया है कि इस रेस से बाहर होने वाली पहली टीम मुंबई इंडियंस है। इस सीजन रोहित शर्मा की इस टीम ने 8 मैच खेले हैं और हर बार टीम को हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई ने आखिरी मुकाबला लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ खेला। इस मैच में 24 रनों से मिली हार के बाद टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई।

राजस्थान रॉयल्स से है मुंबई का अगला मुकाबला

5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस् 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सीजन का पहला मैच जीतने के इरादे से उतरेगी। टीम प्लेऑफ की दौड़ से तो बाहर हो चुकी है मगर आगामी मैचों में वह सम्मान की लड़ाई लड़ने के साथ दूसरी टीमों का समीकरण खराब करना चाहेगी।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button