खेल

LSG vs MI Playing XI: डैडी के बर्थडे पर बेटा कर सकता है डेब्यू, ऐसी हो सकती है मुंबई और लखनऊ की प्लेइंग इलेवन

नई दिल्ली

मुंबई इंडियंस अपनी टीम के आइकॉन सचिन तेंदुलकर को बर्थडे गिफ्ट देने के लिए लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ उतरेगी। आईपीएल 2022 के 37वें मैच में मुंबई इंडियंस जीत दर्ज करना चाहेगी। अगर मुंबई मुकाबला जीतने में सफल होती है तो फिर ये सचिन तेंदुलकर का बर्थडे गिफ्ट होगा, जबकि मुंबई की इस सीजन में पहली जीत होगी। ऐसे में दोनों टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती हैं, ये जान लीजिए।

लखनऊ सुपर जाएंट्स अच्छी लय में है। ऐसे में केएल राहुल की कप्तानी वाली एलएसजी शायद ही कोई बदलाव करना चाहेगी। अगर सभी खिलाड़ी फिट हैं तो फिर लखनऊ की टीम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ मैदान पर उतरेगी, जिसके साथ वो पिछले मैच में उतरे थे। लखनऊ की टीम ने आईपीएल 2022 में अब तक 7 में से 4 मैच जीते हैं, जबकि तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।

लखनऊ सुपर जाएंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), मनीष पांडे, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, दुष्मंथा चमीरा, आवेश खान और रवि बिश्नोई

मुंबई इंडियंस लगातार सात मैच हार चुकी है और अब पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस चाहेगी कि टूर्नामेंट में जीत का स्वाद चखा जाए। ऐसे में कुछ बदलाव टीम कर सकती है। अर्जुन तेंदुलकर को पिता के बर्थडे वाले दिन डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा शायद ही कोई बदलाव टीम करना चाहेगी। मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा की चोट परेशानी का कारण बनी हुई है।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, किरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, ऋतिक शौकीन, रिले मेरेडिथ, अर्जुन तेंदुलकर और जसप्रीत बुमराह

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button