खेल

एरोन फिंच ने किया कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए डेब्यू, IPL में रच दिया इतिहास

ऑस्ट्रेलिया की टीम के सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच ने कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर के लिए इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन में डेब्यू किया है। इसी के साथ एरोन फिंच ने एक इतिहास रच दिया है

,नई दिल्ली

ऑस्ट्रेलिया की टीम के सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच ने कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर के लिए इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन में डेब्यू किया है। इसी के साथ एरोन फिंच ने एक इतिहास रच दिया है। एरोन फिंच आईपीएल में सबसे ज्यादा फ्रेंचाइजियों के लिए खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल में ओपनर एरोन फिंच की ये 9वीं टीम है, जिसकी कैप उनको मिली है।

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एरोन फिंच इससे पहले आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स), गुजरात लायंस, पुणे वॉरियर्स इंडिया, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब (पंजाब किंग्स) और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस टूर्नामेंट में खेल चुके हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल में उनकी नौवीं फ्रेंचाइजी है। इससे ज्यादा टीमों के लिए कोई खिलाड़ी नहीं खेल पाया है।

दाएं हाथ के बल्लेबाज एरोन फिंच ने आईपीएल के 2010 के सीजन में डेब्यू किया था। आईपीएल में उनकी पहली टीम राजस्थान रॉयल्स थी और हैरान करने वाली बात ये है कि उनके सामने आईपीएल के डेब्यू मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स थी। अब वे 2022 में केकेआर के लिए डेब्यू कर रहे हैं। आईपीएल में उन्होंने 87 मैचों की 85 पारियों में 2005 रन बनाने में सफल हुए हैं। उन्होंने 14 शतक इस लीग में जड़े हैं। उनका औसत 25.38 का है और स्ट्राइकरेट आईपीएल में 127.71 का रहा है।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button