मी लॉर्ड ये नया भारत है, कुछ भी कर सकते हैं- MP में चला बुलडोजर तो भड़के कांग्रेस नेता, BJP को किया चैलेंज

भाजपा प्रवक्ता पर हमला बोलते हुए कहा कि “कानून की किस किताब में लिखा है कि आरोपी के मकान को तोड़ दीजिए। पूरे संविधान में कहा लिखा है कि बुलडोजर से मकान तोड़ दीजिए। किसने आपको अधिकार दिया कि आप डीएम-एसपी को अवैध मकानों को गिराने के लिए कहें। यह नया भारत है। आप कुछ भी करेंगे।”
नई दिल्ली
मध्य प्रदेश युवती की हत्या के आरोपी के अवैध मकान को ध्वस्त करता बुलडोजर।
मध्य प्रदेश में घरों और दुकानों पर बुलडोजर चलवाकर गिरवाने को लेकर चल रहे विवाद पर टीवी चैनलों में बहस चल रही है। यूपी में योगी सरकार के शुरू किए गए बुलडोजर अभियान पर निशाना साधते हुए विपक्ष का कहना है कि यूपी की योगी सरकार बुलडोजर से विपक्षियों को खत्म करना चाहती है। इसको लेकर राहुल गांधी ने भी टिप्पणी की और कहा कि बुलडोजर पर तो नफरत और दहशत सवार है।
न्यूज – 24 पर बहस में कांग्रेस प्रवक्ता शर्मा ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि “मी लार्ड, मी लॉर्ड, अब आपकी कोई जरूरत नहीं, अब एसपी और डीएम ही सुप्रीम कोर्ट का काम करेंगे। बोरिया बिस्तर उठाओ और घर जाओ, यह नया भारत है। अभी एक नया कानून आया मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश बुलडोजर अधिनियम 2022, बीजेपी का प्रवक्ता यहां चाहे जितना झूठ बोल सकता है।”
भाजपा प्रवक्ता पर हमला बोलते हुए उनको चुनौती दी, कहा कि “वे बताएं कि कानून की किस किताब में लिखा है कि आरोपी के मकान को तोड़ दीजिए। पूरे संविधान में कहा लिखा है कि बुलडोजर से मकान तोड़ दीजिए। किसने आपको अधिकार दिया कि आप डीएम-एसपी को अवैध मकानों को गिराने के लिए कहें। यह नया भारत है। आप कुछ भी करेंगे।”
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि “भाजपा अपने सांसदों और विधायकों के मकान गिराए। सीएम योगी के ऊपर 10 से ज्यादा मुकदमे हैं, BJP सांसद प्रज्ञा ठाकुर के ऊपर आतंकवाद का चार्ज है… क्या शिवराज सरकार उनके घर पर बुलडोजर चलाएगी? सीएम योगी आदित्यनाथ पर कई मुकदमें हैं, उसे वे खुद ही खत्म कर दिए।” बोले कि भाजपा के सांसदों, विधायकों और मंत्रियों के खिलाफ कई केस दर्ज हैं, लेकिन सरकार उनके खिलाफ कदम नहीं उठाती है।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को महंगाई एवं बेरोजगारी जैसी समस्याओं पर बुलडोजर चलाना चाहिए, लेकिन भाजपा के बुलडोजर पर तो नफरत और दहशत सवार है।
उन्होंने मध्य प्रदेश के खरगौन में राम नवमी पर हुई हिंसा के आरोपियों के घरों एवं दुकानों पर बुलडोजर चलाए जाने की पृष्ठभूमि में यह टिप्पणी की है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘महंगाई और बेरोज़गारी ने देश की जनता का दम निकाल दिया है। सरकार को लोगों की इन समस्याओं पर बुलडोजर चलाना चाहिए। मगर भाजपा के बुलडोजर पर तो नफ़रत और दहशत सवार है।’’