हेल्थ

शरीर में खून की कमी दूर करती है भीगी हुई किशमिश, जानें कैसे करें इस्तेमाल

शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर व्यक्ति को कई रोग घेरने लगते हैं। किडनी से जुड़ी ज्यादातर बीमारियां खून की कमी से ही होती है। ऐसे में अगर आपके शरीर में भी खून की कमी रहती है तो जरूरी नहीं कि

नई दिल्ली

Natural Remedies to Keep Anemia Away: शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होने पर व्यक्ति को कई रोग घेरने लगते हैं। किडनी से जुड़ी ज्यादातर बीमारियां खून की कमी से ही होती है। ऐसे में अगर आपके शरीर में भी खून की कमी रहती है तो जरूरी नहीं कि आप ब्लड बढ़ाने के सिर्फ दवा का ही इस्तेमाल करें। आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमाकर भी अपने शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा कर सकते हैं। ऐसा ही एक असरदार नुस्खा है भीगी हुई किशमिश।

भीगे हुए किशमिश आयरन, पोटाशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर से भरपूर होते हैं। इनका नियमित सेवन करने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है और एनीमिया रोग दूर होता है।

शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए ऐसे करें भीगे हुए किशमिश का उपयोग-
भीगे हुए किशमिश के इस नुस्खे को प्रयोग करने के लिए आपको रोजाना 50 ग्राम किशमिश और करीबी 1 छोटा ग्लास साफ पानी चाहिए। इस नुस्खे को अपनाने के लिए सबसे पहले रात को किशमिश को दो से तीन बार साफ पानी से अच्छी तरह धो लें। धोने के बाद किसी बर्तन में किशमिश डाल कर उसमें 1 ग्लास पानी डालकर ढक दें। सुबह उठकर पहले किशमिश का पानी पीएं फिर किशमिश खाएं। भीगी किशमिश के साथ उसका का पानी भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे-
-भीगी हुई किशमिश फाइबर से भरपूर होती है, इसका नियमित सेवन आहार में करने से डाइजेशन की समस्या से निजात मिलती है। आप एक गिलास पानी में 1 से 12 किशमिश भिगोकर खा सकते हैं, ऐसा करने से पेट साफ होता है।
-भीगी हुई किशमिश इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती है। साथ ही यह बैक्टीरिया और संक्रमण से लड़ने में भी मदद करता है।

-दांत और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है। ऐसे में किशमिश का सेवन दांतों और हड्डियों के लिए भी किया जा सकता है। आपको बता दें कि 100 ग्राम किशमिश के अंदर करीब 50 एमजी कैल्शियम होता है। जो आपके दांत और हड्डियों को मजबूत बनाने का कार्य करती है।
-मुंह से आ रही बदबू को भी किशमिश के सेवन से खत्म किया जा सकता है।
-अगर आपका वजन नहीं बढ़ता हो तो भीगी हुई किशमिश खाएं। इसका सेवन करने से आसानी से वजन बढ़ सकता है। यही नहीं इसमें एनर्जी बढ़ाने की क्षमता भी होती है।
-भीगी हुई किशमिश में पोटाशियम होता है। इसका सेवन करने से हाइपरटेंशन की स्थिति में सुधार होता है।विशेषज्ञों का मानना है कि किशमिश के सेवन से आप हाइपरटेंशन की स्थिति से लड़ सकते हैं।

 

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button