26/11 आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को हुई 31 साल की सजा, पाक एंटी टेररिज्म कोर्ट ने सुनाई सजा

World News

Loading

आतंकी हाफिज सईद को 31 साल की सजा की सुनाई गई है। पाकिस्तान की एंटी टेररिज्म कोर्ट ने यह सजा सुनाई है। आतंक के दो मामलों में सजा सुनाई गई है। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के फाउंडर हाफिज सईद पर कोर्ट ने 3.4 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके साथ ही हाफिज सईद की सारी संपत्ति जब्त करने के भी आदेश दिए गए हैं।

जमात उद दावा के प्रमुख को दो मामलों में यह सजा सुनाई गई है। हालंकि यह सजा मुंबई हमलों के लिए नहीं है। यह रिपोर्ट पाकिस्तानी मीडिया ने दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाफिज सईद को इससे पहले फरवरी 2020 में 11 साल और नवंबर 2020 में 10 साल की सजा सुनाई गई थी।

मुंबई हमले में मारे गए थे 166 लोग

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टेररिज्म डिपार्टमेंट (CTD) ने जुलाई 2019 में हाफिज सईद को गिरफ्तार किया था। अमेरिका ने आतंकी हाफिज सईद पर एक करोड़ डॉलर का इनाम रखा हुआ है। यूनाइटेड नेशंस ने भी हाफिज सईद को आतंकी घोषित हुआ हुआ है। मुंबई हमलों के पीछे इसी का हाथ था जिसमें 166 आम लोगों की मौत हो गई थी।