मनोरंजन

नेशनल क्रश रश्मिका के पास है करोड़ों की संपत्ति, जानें महीने में कितने करोड़ कमा लेती हैं

साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की एक्टिंग के अलावा उनकी खूबसूरती के भी सभी दीवाने हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस कमाई में भी किसी से कम नहीं हैं। वह फिल्मों के लिए भी अच्छी रकम चार्ज करती हैं।

नई दिल्ली

नेशनल क्रश से पॉपुलर रश्मिका मंदाना की फैन फॉलोइंग सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि नॉर्थ में भी है। रश्मिका जितनी टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं, उतनी ही वह खूबसूरत भी हैं। रश्मिका ने अपने करियर में कई बेहतरीन और हिट फिल्में दी हैं। अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंसेस की वजह से रश्मिका को कई बड़ी फिल्मों के ऑफर आते हैं और यही वजह है कि वह कमाई भी काफी अच्छी कर लेती हैं। आज आपको बताते हैं आपकी नेशनल क्रश की नेट नर्थ के बारे में। साथ ही आपको बताएंगे कि एक्ट्रेस महीने और साल में कितना कमा लेती हैं। इसके साथ ही उनकी लग्जरी गाड़ियां और घर के बारे में भी आपको बताते हैं।

कैकनॉलेज की रिपोर्ट के मुताबिक रश्मिका मंदाना की नेट वर्थ 45 करोड़ से ज्यादा है। उनकी महीने की सैलरी 40 लाख से ज्यादा है और साल की 5 करोड़ से ज्यादा। रश्मिका फिल्म के लिए 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। रश्मिका एक्टिंग, परफॉर्मेंस, मॉडलिंग और विज्ञापनों के जरिए काती हैं।

घर

रश्मिका का कर्नाटक में घर है जिसमें वह परिवार के साथ रहती हैं। ये घर काफी लग्जरी है। इसके अलावा रश्मिका ने मुंबई में भी घर खरीदा है, लेकिन इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

गाड़ियां

रश्मिका के पास मर्सिडीज सी क्लास, ऑडी क्यू 3 और रेंज रोवर है।

बता दें कि रश्मिका ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म क्रिक पार्टी से की थी। इस फिल्म के जरिए रश्मिका ने कन्नड़ इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इसके बाद रश्मिका ने कई हिट कन्नड़ फिल्मों में काम किया। इसके बाद रश्मिका ने चलो फिल्म से तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू किया। इसके बाद रश्मिका ने देवदास, डियर कॉमरेड, सरिलरु नीकेवरु, भीष्म, पोगारू, सुल्तान, पुष्पा द राइज जैसी हिट फिल्में दी हैं।

रश्मिका की अपकमिंग फिल्में

रश्मिका के पास अभी कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं जिसमें 2 तो हिंदी फिल्में हैं। दरअसल, रश्मिका फिल्म मिशन मजनू से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। इस फिल्म में रश्मिका के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में हैं। वहीं इसके बाद रश्मिका फिल्म गुड बाय में नजर आएंगी और इसमें वह अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। फिर रश्मिका फिल्म पुष्पा के दूसरे पार्ट पुष्पा 2 में नजर आएंगी।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button