अविश्वास प्रस्ताव: इस्लामाबाद में हो सकती है हिंसा, पाकिस्तानी पत्रकार का दावा

World News

Loading

जुलाई 2018 में चुनकर आई प्रधानमंत्री इमरान खान सरकार ने अर्थव्यवस्था बेहतर करने और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग की कसम खाई थी। हालांकि, अब यह सरकार टिके रहने में ही मुश्किलों का सामना कर रही है।

इस्लामाबाद

 

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी है। खबर है कि इस दौरान राजधानी इस्लामाबाद में हिंसा हो सकती है। कहा जा रहा है कि सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सरकार और नेतृत्व क्षेत्र में हिंसा भड़का सकता है। विपक्ष की हमलों के अलावा पीएम खान सहयोगी दलों की तरफ से भी बगावत का सामना कर रहे हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, जियो न्यूज के कार्यक्रम में एक वरिष्ठ पाकिस्तानी पत्रकार ने सांसदों को रोके जाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सूत्रों ने जानकारी दी है कि सरकार और पीटीआई नेतृत्व ने विपक्ष के सांसदों को संसद की लॉज से निकलने और निचले सदन में प्रवेस से रोकने का फैसला किया है।

एजेंसी ने चैनल के हावाले से बताया कि पत्रकार हामिद मीर ने सूत्रों के हवाले से जानकारी दी कि विपक्षी असेंबली में प्रवेश करें या भले ही वे बाहर रहे, ‘उन्हें पीटा जाएगा।’ हाल ही में पीएम ने युवाओं और पीटीआई समर्थकों से ‘विदेशी साजिश’ के खिलाफ दो दिनों तक ‘शांतिपूर्ण’ तरीके से विरोध जताने के लिए कहा है। खान को सरकार बचाने के लिए 172 मतों की जरूरत है।

जुलाई 2018 में चुनकर आई खान सरकार ने अर्थव्यवस्था बेहतर करने और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग की कसम खाई थी। हालांकि, अब यह सरकार टिके रहने में ही मुश्किलों का सामना कर रही है। बीते रविवार को ही खान ने इस्लामाबाद में विशाल रैली का आयोजन किया था। इसके बाद उन्होंने समर्थकों के बीच लोकप्रियता दिखाने के लिए विवादित भाषण दिया। साथ ही उन्होंने सियासी हालात में विदेशी साजिश के शामिल होने के संकेत दिए थे।