मनोरंजन

कभी स्वरा भास्कर संग फिल्म करने वाले थे विवेक अग्निहोत्री, अब बताया क्यों किया रिप्लेस

,मुंबई

बॉलीवुड में इस वक्त जिस निर्देशक की सबसे ज्यादा चर्चा है वो विवेक अग्निहोत्री हैं। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में टिकी हुई जबकि एसएस राजामौली की बिग बजट ‘आरआरआर‘ बीते शुक्रवार को रिलीज हुई। उससे पहले ‘द कश्मीर फाइल्स‘ की वजह से ‘बच्चन पांडे‘ तक का कलेक्शन गिर गया था। विवेक अग्निहोत्री को देश के अलग-अलग जगहों पर इवेंट में बुलाया जा रहा है जहां वह फिल्म को लेकर कई अनसुनी बातें शेयर कर रहे हैं। उन्होंने 2016 में क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘बुद्धा इन ए ट्रैफिक जाम‘ बनाई थी। उस फिल्म में पहले स्वरा भास्कर को लिया जाना था लेकिन ऐन वक्त पर एक्ट्रेस को रिप्लेस कर दिया गया।

भिड़ते रहे हैं स्वरा और विवेक

विवेक अग्निहोत्री और स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। दोनों अलग-अलग विचारधारा के हैं और ट्विटर पर एक दूसरे से भिड़ते भी रहे हैं। ऐसे में लोगों को आश्चर्च लग सकता है कि विवेक अग्निहोत्री अपनी फिल्म में स्वरा भास्कर को लेना चाहते थे। निर्देशक ने बताया कि शूटिंग शुरू होने से एक दिन पहले स्वरा को रिप्लेस कर दिया गया था।

क्यों स्वरा भास्कर को हटाया गया

Lehren के साथ अपने हालिया इंटरव्यू में विवेक अग्निहोत्री ने खुलासा किया कि ‘बुद्धा इन अ ट्रैफिक जाम‘ के लिए स्वरा भास्कर को साइन किया गया था। विवेक कहते हैं, ‘उस फिल्म के लिए स्वरा भास्कर थीं।  वह फिल्म करने वाली थीं। शूटिंग से एक दिन पहले मैं हैदराबाद हवाना हुआ था और मेरे निर्माता ने कहा “अगर कोई फिल्म करने से पहले ही इतने नखरे दिखाए तो फिल्म करने के बाद कितने होंगे।“ इस तरह से आगे बढ़ना असंभव था। हमने आखिरी मिनट पर फिल्म से उन्हें बदलने का फैसला किया।‘

तब से ही दोनों एक दूसरे पर निशाना साधते रहे हैं। हाल ही में स्वरा भास्कर ने विवेक अग्निहोत्री और ‘द कश्मीर फाइल्स‘ की आलोचना की थी। इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गा था।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button