क्राइम

हत्या की साजिश रच रहे थे सस्पेंड कांस्टेबल सहित 4 लोग…STF ने मारा छापा तो घर में मिला हथियारों का जखीरा; चारों गिरफ्तार

बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) ने दो व्यक्तियों की हत्या की साजिश रचने के आरोप में शुक्रवार को एक निलंबित कांस्टेबल समेत चार लोगों को समस्तीपुर जिले से गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ ने…

Samastipur

बिहार पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) ने दो व्यक्तियों की हत्या की साजिश रचने के आरोप में शुक्रवार को एक निलंबित कांस्टेबल समेत चार लोगों को समस्तीपुर जिले से गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एसटीएफ ने गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से एक एके-47 राइफल, एक इंसास राइफल, एक बंदूक, चार मैगजीन और 130 कारतूस बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, निलंबित कांस्टेबल के परिसर से कई अचल संपत्तियों के दस्तावेज भी बरामद किए गए।

निलंबित कांस्टेबल के परिसर पर छापेमारी 
अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किये गए लोगों की पहचान सरोज सिंह (निलंबित पुलिस कांस्टेबल), निशांत कुमार राय, परशुराम सिंह और मुन्ना यादव के रूप में हुई है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (STF) कुंदन कृष्णन ने शुक्रवार को बताया, “एसटीएफ ने जिला पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार सुबह सुल्तानपुर इलाके में, निलंबित कांस्टेबल के परिसर पर छापेमारी की। इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि ये चारों आरोपी प्रिंस मुखिया और नवीन सिंह नाम के दो लोगों की हत्या की साजिश रच रहे थे। उन्होंने इस मकसद को पूरा करने के लिए हथियार और गोला-बारूद खरीदा था।”

एडीजी ने बताया कि जब सुरक्षाकर्मी सरोज सिंह के परिसर में पहुंचे, तो वह अपने साथियों के साथ भागने लगा और उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी भी की। उन्होंने बताया, “लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन पर काबू पा लिया। उनके (आरोपियों के) पास से एके-47 राइफल और एक इंसास राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया। आरोपियों की गोलीबारी में कोई सुरक्षाकर्मी घायल नहीं हुआ। सुरक्षाकर्मियों ने आत्मरक्षा में गोली नहीं चलाई।” अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच जारी है। उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि सरोज सिंह के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

डोनेट करें - जब जनता ऐसी पत्रकारिता का हर मोड़ पर साथ दे. फ़ेक न्यूज़ और ग़लत जानकारियों के खिलाफ़ इस लड़ाई में हमारी मदद करें. नीचे दिए गए बटन पर क्लिक कर क्राइम कैप न्यूज़ को डोनेट करें.
 
Show More

Related Articles

Back to top button